फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   Miss North India 2015 grand finale starts

मिस नॉर्थ इंडिया 2015 ग्रांड फिनाले शुरू, मुग्धा-ईशा पहुंची

Tue, 15 Sep 2015 10:17 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Miss North India 2015 grand finale starts

दिल्ली के होटल ग्रांड में जब उत्तर भारत की सुंदरियों ने रैंप पर कदम रखा तो एक पल के लिए हॉल में बैठे सैकड़ों लोगों की नजरें उन पर ठहर गईं। इसके बाद धमाकेदार संगीत के बाद एक शुरुआती प्रस्तुति हुई और फिर सभी 12 प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया।

विज्ञापन


पहले ही राउंड में उन्होंने दिखा दिया कि आज की रात बेहद रोमांचक होने वाली है और यह भी बता दिया कि निर्णायक मंडल में बैठी मुग्‍धा गोड्से, ईशा कोप्पिकर और भारती तनेजा के लिए ये मुकाबला काफी मुश्किल होने वाला है। सब एक से बढ़कर एक हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पार्श्व गायिका ने सजना आ भी जा..., मैं तेनू समझावां कि..., जिंदा हूं मैं... जैसे गीतों से माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया।

मुग्‍धा गोडसे, ईशा कोप्पिकर और भारती तनेजा पहुंची

Miss North India 2015 grand finale starts

उत्तर भारत में करीब दो महीने से चल रहा फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2015 अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। दिल्ली के होटल ग्रांड में इस महा मुकाबले का आगाज हो गया है।

इस महा मुकाबले का रंगारंग आगाज पार्श्व गायिका 'सजना आ भी जा' फेम शिबानी कश्यप के धमाकेदार गानों से हुआ। फिनाले के निर्णायक मंडल में अभिनेत्री मुग्धा गोडसे, ईशा कोप्पिकर, फैशन की दुनिया से भारती तनेजा, इशिका तनेजा, लीना सिंह और मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तेलंग नॉर्थ इंडिया की इन बालाओं की प्रतिभा परखने के लिए पहुंच चुके हैं।

ग्रांड फिनाले में आखिरी 12 प्रतियोगियों में किसी एक सुंदरी के सिर पर मिस नॉर्थ इंडिया का ताज सजेगा। साथ ही उन्हें एक कार भी दी जाएगी। इसके ‌अलावा दो रनर अप अवॉर्ड भी दिए जाएंगे।

उत्तर भारत का सबसे बड़ा मुकाबला

Miss North India 2015 grand finale starts

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हजारों लड़कियों में आखिरी 12 में दिल्ली की मनीषा और अनुकृति, रुड़की से कृतिका, गाजियाबाद से नुपुर, देहरादून से जयंती, चंडीगढ़ से ओर्जा, लखनऊ से शिखा और काव्या, नोएडा से शगुफ्ता और समीक्षा, रुद्रपुर से अनुकृति और मोदीनगर से प्रिंटी पहुंची हैं।

उत्तर भारत की सुंदरता को पहचान दिलाने के लिए हर साल होने वाला ये महा मुकाबला करीब दो महीने पहले शुरू हुआ था। इसमें उत्तर भारत की हजारों लड़कियों ने भाग लिया, जिसमें 12 चुनिंदा बालाएं आखिरी चरण तक पहुंच पाईं। बीते शनिवार को गाजियाबाद के होटल गोल्डेन ट्युलिप में इसके ताज का अनावरण हुआ था।

तब आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहीं अवलीन खोखर ने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तर भारत में महिलाओं और लड़कियों की स्थिति मजबूत करने के लिए आयोजित की जाती है। इसके द्वारा उत्तर भारत की लड़कियों को फैशन की दुनिया से जोड़ने और उनके लिए इस क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्रदान कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed