{"_id":"472bf298a487bf7b7a1a2fe771fbbd69","slug":"mid-20-fathers-are-more-prone-to-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 की उम्र में पिता बनने वाले पुरुष हो जाएं सावधान","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
25 की उम्र में पिता बनने वाले पुरुष हो जाएं सावधान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Apr 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
हाल में हुए शोध की मानें तो 25 से 30 वर्ष की उम्र के बीच में पिता बनने वाले पुरुषों को अगले पांच सालों तक अवसाद का खतरा 68 प्रतिशत अधिक होता है।
विज्ञापन
शिकागो की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो पिता बने पुरुषों की उम्र और मानसिक सेहत में गहरा संबंध है और महिलाओं की तरह ही उनके अवसाद में जाने का रिस्क भी है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने औसतन 25 वर्ष की आयु वाले 10,000 पुरुषों पर अध्ययन के आधार पर माना कि पिता बनने के अगले पांच सालों तक उन्हें अवसाद का रिस्क 68 प्रतिशत अधिक होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता क्रेग गारफील्ड के अनुसार, ''बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को तरह ही पुरुषों को भी कई बड़े बदलावों से गुजरना पड़ता है जिना प्रभाव उनकी मानसिक सेहत पर पड़ सकता है। युवा पिताओं को इस दौरान परिवार के साथ-साथ कॅरियर की चिंता अधिक होती है जिससे उनके अवसाद में घिरने की आशंका अधिक होती है।''
यह शोध पेडियाट्रिक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।