फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   men who post selfie are narcissist

ऐसे पुरुष जल्द हो जाते हैं मानसिक समस्याओं का शिकार

Thu, 08 Jan 2015 11:19 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
men who post selfie are narcissist

बात-बात पर सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुरुषों को व्यवहार से जुड़ी यह समस्या हो सकती है।

विज्ञापन


ऐसे पुरुष जो फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट पर ज्यादा सेल्फी पोस्ट करते हैं, वो घमंडी और मनोरोग जैसी समाज विरोधी प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।

एक नए अध्ययन में इसका दावा किया गया है। इसके प्रमुख अध्ययनकर्ता ओहियो विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर जेस्से फॉक्स ने बताया कि सेल्फी पोस्ट करने से पहले उसे एडिट करने वाले पुरुष इस तरह की प्रवृत्ति ज्यादा दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी इस हरकत से पता चलता है कि वे अपने लुक को कितनी प्राथमिकता देते हैं।

और भी मजेदार जानकारी मिली

men who post selfie are narcissist

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि जरूरी नहीं कि हर वो पुरुष जो सेल्फी अधिक पोस्ट करे, वह मानसिक समस्या से ग्रसित हो पर इस तरह के व्यवहार का स्तर पुरुषों में औसत से अधिक है।

शोध के दौरान 18 से 40 वर्ष का आयु वाले पुरुषों पर सर्वेक्षण किया गया और सोशल मीडिया पर उनकी फोटो व उनके व्यवहार से जुड़े कई पहलुओं की जानकारी ली गई है।

शोध में मजेदार जानकारी यह भी मिली कि प्रतिभा‌गी पुरुषों ने यह माना कि पुरुष आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो को लेकर अधिक सजग नहीं रहते हैं लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वे जरूर सजग रहते हैं।

इस अध्ययन को पत्रिका पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेज में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed