{"_id":"21f0379c-e799-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"men-easily-get-bored-while-shopping-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे में 26 मिनट में ही महिलाओं से ऊब जाते हैं पुरुष","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
ऐसे में 26 मिनट में ही महिलाओं से ऊब जाते हैं पुरुष
नई दिल्ली/इंडरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी 'ड्रीम गर्ल' को पाने के लिए भले ही पुरुष कितने भी पापड़ बेल लें लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें खरीदारी में साथ देने में होती है। हाल में एक शोध में पाया गया कि महिलाओं के साथ खरीदारी करने में पुरुष महज 26 मिनट में ही ऊब जाते हैं। एक तरह से देखा जाए तो महिलाओं को आकर्षित या प्रभावित करने के लिए उनके साथ खरीदारी का विचार तक पुरुषों के लिए भयानक है।
विज्ञापन
लंदन टेलीग्रेफ में प्रकाशित इस शोध को Quidco.com ने करवाया जिसमें उन्होंने पाया कि महिलाओं के साथ शॉपिंग करते वक्त पुरुष महज 26 मिनट बाद ही थका महसूस करते हैं जबकि महिलाएं तब ऊबती हैं जब वे घंटों तक कोशिश करने के बाद भी कुछ खरीद नहीं पाती हैं।
विज्ञापन
इस ब्रिटिश शोध में यह भी पाया गया है कि करीब 10 में से आठ पुरुष, महिलाओं के साथ खरीदारी करते वक्त तब सबसे ज्यादा ऊबते हैं जब उन्हें अपनी पार्टनर के साथ कपड़े खरीदने पड़ते हैं।
विज्ञापन
साथ ही, 45 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि वे महिलाओं के साथ पूरी खरीदारी करने से हमेशा कतराते हैं। करीब चार में से एक पुरुषों ने माना कि वे कई बार इतने भी बोर हुए हैं कि खरीदारी बीच में छोड़कर अकेले घर चले गए हैं जबकि हर तीन में से एक पुरुष ने माना कि वे दुकान के बाहर बैठकर शॉपिंग खत्म होने का इंतजार करते हैं।
करीब 50 प्रतिशत पुरुषों का मानना है कि शॉपिंग के दौरान उनकी पार्टनर से सबसे अधिक बहस होती है।