फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   men cant quit smoking in front of pretty women

आकर्षक महिलाओं का साथ इस मामले में है खराब

Wed, 26 Nov 2014 11:51 AM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
men cant quit smoking in front of pretty women

आसपास कोई आकर्षक और खूबसूरत महिला हो तो आसपास की दुनिया रूमानी नजर आती है लेकिन कई बार यह पुरुषों के सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित खबर की माने तो आकर्षक महिलाओं के सामने पुरुष अधिक धूम्रपान करते हैं। यहां तक कि धूम्रपान छोड़ने का अपने संकल्प भी भूल जाते हैं।
विज्ञापन


ताइवान की काओसियुंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना गया है कि आकर्षक महिलाओं के सामने पुरुषों की इच्छाशक्ति इतनी कमजोर हो जाती है कि वे धूम्रपान छोड़ने की अपनी कोशिश में भी नाकाम हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार उन्हें प्रभावित करने के इरादे से भी धूम्रपान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों होता है ऐसा?

men cant quit smoking in front of pretty women

शोधकर्ताओं ने पुरुषों के इस रवैया के बेहद दिलचस्प वजह अपने अध्ययन के दौरान पाई। उन्होंने 72 पुरुषों पर परीक्षण किया। उन्हें बेहद आकर्षक और खूबसूरत महिलाओं की तस्वीरे द‌िखाने के बाद देखा गया कि वे अधिक धूम्रपान करते मिले।

उनके अनुसार, आमतौर पर पुरुष आकर्षक महिलाओं को देखकर, प्यार, सेक्स या आकर्षण जैसे भावों से घिर जाते हैं और खुद को इन भावों से अलग करने के लिए वे धूम्रपान अधिक करते हैं।

शोधकर्ताओं ने माना कि आकर्षक महिलाओं के सामने उनका इच्छाशक्त‌ि का असली परीक्षण होता है और अक्सर पुरुष इसमें कमजोर निकलते हैं।

यह शोध इवोल्यूशन एंड ह्यूमन बिहेवियर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed