फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   men are prone to drink in anger

...तो इस वजह से शराबी बन जाते हैं मर्द

Mon, 29 Jul 2013 11:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
men are prone to drink in anger

'पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए।' फिल्म हाथ की सफाई के इस गाने के बोल हो सकता है आपको पीने-पिलाने के मौके और बहाने खोजने में मदद करते हों लेकिन पीने के शौक की वजह जानकर आप जरूर अचरज में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन


हाल में लाइवसाइंस में प्रकाशित एक शोध में पाया गया है कि पुरुषों और महिलाओं में शराब का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है और शराब को लेकर इनके आकर्षण की वजह अलग-अलग हो सकती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि पुरुष दुख या खुशी की बजाय अपना गुस्सा निकालने के लिए रोज-रोज शराब पीते हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ वेरमौंट के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि मन में छिपे आक्रोश की वजह से जो पुरुष शराब पीते हैं, उनमें अगले दिन पीने की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता वेलेरी एस हार्डर के अनुसार, लोग यह कहते हैं कि वे अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए बार-बार शराब का सेवन करते हैं जबकि रोज शराब पीने वाले खुश रहने के बजाय अधिक दुखी होते हैं। पुरुष अधिकतर अपने मन में छिपे गुस्से को भूलने के लिए शराब का सहारा लेते हैं।


शोध में यह भी पाया गया कि पुरुष और महिलाएं, दोनों ही शराब के सेवन के बाद अधिक दुखी महसूस करते हैं। वहीं महिलाएं शराब पीने के बाद पुरुषों की अपेक्षा अधिक दुख महसूस करती हैं।

शोध के दौरान 21 से 82 साल की उम्र के 246 लोगों का छह महीनों तक परीक्षण किया गया। इसमें शराब की उनकी लत, मूड, स्ट्रेस आदि का अध्ययन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed