{"_id":"0b9572ff95720bba2ac4d594ea875f6e","slug":"men-are-healthier-than-women","type":"story","status":"publish","title_hn":" इस मामले में महिलाओं से आगे हैं पुरुष","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
इस मामले में महिलाओं से आगे हैं पुरुष
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 25 Feb 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों और महिलाओं में कौन बेहतर है इस मामले में हमेशा से ही दोराय रही हैं। हाल में हुए एक शोध पुरुषों को महिलाओं से एक मायने में तो बेहतर माना ही गया है।
विज्ञापन
करीब 2000 पुरुषों और महिलाओं पर कराए गए ब्रिटिश शोध की मानें तो पुरुष महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा खुश रहते हैं क्योंकि उन्हें अपने लुक्स की चिंता महिलाओं की अपेक्षा कम होती है।
विज्ञापन
'हेल्थ एंड हैपिनेस' नामक इस शोध में पाया गया है कि महिलाओं और पुरुषों के उनके वजन, आकार और पहनावे को लेकर उनकी सोच का उनकी मानसिक सेहत से गहरा संबंध है।
विज्ञापन
इस शोध में यह भी माना गया कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा खुद को लेकर अधिक सजग होती हैं इसलिए पुरुषों की अपेक्षा उनका खुश रहने का स्तर 49 प्रतिशत तक कम है।
शोध के दौरान 70 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि उन्हें याद नहीं कि वे कब बहुत अधिक दुखी थे। हां, मूड खराब होना अलग बात है जबकि महिलाओं ने माना कि वे एक महीने में कम से कम एक बार अवसाद में जरूर होती हैं।