{"_id":"329a07a328997652a0658a0792b03413","slug":"men-and-women-brain-are-wired-differently","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरतों और मर्दों के अलग हैं दिमाग, जानिए क्या है राज","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
औरतों और मर्दों के अलग हैं दिमाग, जानिए क्या है राज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Dec 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
पुरुषों और महिलाओं का दिमाग अलग-अलग चलता है यह तो कई शोधों में माना गया है लेकिन इसके पीछे क्या वजह है अब इसका भी पता चल गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के शोध में इस बारे में पता चला है जिसमें भारतीय मूल की वैज्ञानिक रागिनी वर्मा प्रमुख शोधकर्ता हैं।
विज्ञापन
पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है यादों का सफर
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि महिलाओं और पुरुषों के दिमाग की वायरिंग अलग-अलग तरह होत है। यही वजह है कि पुरुष मल्टीटास्किंग में कमजोर होते हैं जबकि महिलाओं की याददाश्त तेज होती है।
विज्ञापन
पढ़ें - फेसबुक पर करनी है फ्रेंडशिप तो ऐसे परखें लोग
शोध के अनुसार, पुरुषों का मस्तिष्क प्रत्यक्ष ज्ञान और सामंजस्य बैठाने में माहिर है।
वहीं महिलाओं में दिमाग के दाएं और बाएं हेमिस्फेयर की वायरिंग उनकी विश्लेषण और आभास की क्षमता को मजबूत बनाती है।
प्रमुख शोधकर्ता रागिनी के अनुसार, ''हमने शोध में पुरुषों और महिलाओं के दिमाग की वायरिंग में काफी अंतर पाया जो उनके व्यवहार और स्वभाव को काफी प्रभावित करता है। इसी कारण कुछ कार्यों को पुरुष ज्यादा अच्छी तरह कर पाते हैं और कुछ कार्यों को महिलाएं अच्छी तरह कर पाती हैं।''
शोध के दौरान 949 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है जिसमें आठ से लेकर 12 वर्ष की आयु की 521 महिलाओं और 428 पुरुष हैं।
यह शोध प्रोसीडिंग ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।