{"_id":"320017515c4d55350035661add2db7d9","slug":"masala-palak-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाला पालक पूरी","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
मसाला पालक पूरी
वीणा गुप्ता
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
पालक 200 ग्राम, मल्टीग्रेन आटा 200 ग्राम, नमक स्वादानुसार, अदरक पेस्ट एक बड़ा चम्मच, हरी मिर्च का पेस्ट एक छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर एक छोटा चम्मच, गरम मसाला एक छोटा चम्मच, ऑलिव ऑयल तलने के लिए, चाट मसाला ऊपर से बुरकने के लिए।
विधि
सबसे पहले पालक को धोकर साफ करें और इसे उबालकर मिक्सी में पीस लें।
पालक पेस्ट में आटा, नमक, अदरक, हरी मिर्च पेस्ट और मसाले को मिलाकर कड़ा गूंथ लें।
10-15 मिनट के लिए इसे ढंककर रख दें। आटे की छोटी-छोटी पूरियां बनाकर तेल में तल लें।
चाट मसाला बुरककर गरम-गरम परोसें।