{"_id":"044520be-d42e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mango-rasogulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम का खट्टा-मीठा रसोगुल्ला","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
आम का खट्टा-मीठा रसोगुल्ला
लखनऊ/शिप्रा शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
बॉल्स के लिएः एक कच्चा आम उबला हुआ, दो कप मैदा, एक चम्मच आटा, आधा चम्मच सौंफ, एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर, एक चम्मच चीनी, एक कप रिफाइंड तेल, पानी आवश्यकतानुसार
शीरा के लिए
दो कप चीनी, एक चम्मच कुटा हुआ सौंफ, एक चौथाई चम्मच पिसी हुई काली मिर्च, डेढ़ चम्मच इलायची पाउडर।
सजाने के लिए
आधा चम्मच कटा पिस्ता, दो चम्मच मलाई
विधि
चीनी के एक तार का सिरा तैयार करें और सिरे की सारी सामग्री उसमें मिला दें।
आम उबालने के बाद उसका गुदा निकाल लें और उसमें मैदा, आटा, सौंफ, इलायची पाउडर, चीनी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
एक कड़ाही में रिफाइंड तेल लें और गर्म करें।
तेल गर्म हो जाने के बाद घोल को गोल-गोल आकार में डालें और गहरा भूरा होने तक तलें।
इसके बाद उसे निकालकर सिरा में डाल दें।
आधे घंटे बाद इसे पिस्ता और मलाई से सजाकर परोसें।
आम से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के लखनऊ शहर की निवासी शिप्रा शर्मा की रेसिपी है।
विज्ञापन
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।