चेहरा देखें या न देखें, लड़कियां जरूर देखेंगी कलाई में बंधी ये घड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी खास मौके पर किसी खास को इम्प्रेस करना हो या फिर अपनी अदा से किसी का दिल जीतना हो, खास अवसरों पर आपकी तैयारी हमेशा खास ही होती है। ऐसे में जितना जरूरी आपके चेहरे या कपड़ों का दमकना है, उससे कम जरूरी नहीं हैं आपकी एसेसरीज।
कहते हैं पुरुषों की घड़ी से महिलाएं अक्सर यह पता लगा लेती हैं कि वह वाकई 'जेंटलमैन' है या नहीं। ऐसे में अगर आप घड़ियों का शौक रखते हैं तो ये सात क्लासिक घड़ियां आपकी सेक्स अपील बढ़ाने और आपको स्टाइलिश लुक देने के लिए हर दौर में सदाबहार हैं।
डालिए, पुरुषों की सात क्लासिक सदाबहार घड़ियों पर एक नजर।
ओमेगा स्पीडमास्टर
1957 से खुद को क्लासिक ब्रांड के रूप में स्थापित कर चुकी ओमेगा स्पीडमास्टर आज तक अपने रुआब को बरकरार रखे है। यह वही ब्रांड है जिसकी घड़ी 1969 में पृथ्वी से चांद तक की सैर में कामयाब हुई थी और प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूने की कलाई पर बंधी दिखती है।
बिल्कुल इंटरनेशनल टेस्ट की यह घड़ी भला किस पुरुष की चाहत नहीं होगी।
रॉयल ओक
लग्जरी घड़ियों के इतिहास में पिछले 30 सालों से रॉयल ओक अपनी क्लासिक स्टाइल के लिए मशहूर है। गोल्ड और वुड का कांबिनेशन औल लेदर बेल्ट इसे परफेक्ट लग्जरी घड़ी बनाते हैं।
टैग ह्यूएर मोनाको
स्क्वायर डायल लुक के शौकीन हैं तो आपकी कलाई के लिए टैग ह्यूएर की मोनाको परफेक्ट मैच हो सकती है। 70 के दशक का इसका मॉडल आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना पहले था।
कार्टियर टैंक
फ्रेंच फैशन का मुकाबला भला कहां होगा। इस घड़ी का डायल सोने का है और इसकी बेल्ट लेदर बैंड है। 1917 में इसका सबसे लोकप्रिय कलेक्श 'रेनो' नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसकी क्लासिक स्टाइल का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।
हैमिल्टन वेंचुरा
अमेरिकन डिजाइन और स्विस तकनीक का ऐसा कांबिनेशन भला कहां होगा। हेमिलटन वेंचुरा 'मेन इन ब्लैक' फिल्म में विल स्मिथ से लेकर कई बड़े अभिनेताओं की कलाई की शोभा रही है।
आईडब्ल्यूसी क्लासिक पायलट
आईडब्ल्यूसी ब्रांड की खासियत ही इसकी सादगी और स्टाइल का कांबिनेशन है। यह घड़ी मैग्नेटिक फील्ड से प्रभावित नहीं होती है और इसका पहला पीस पायलट के लिए बनाया गया था। तभी से इसका नाम आईडब्ल्यूसी क्लासिक पायलट रखा गया है।
रोलेक्स सबमैरिनर स्टील
स्पोर्टी घड़ियों के शौकीनों के लिए रोलेक्स के पास हमेशा ही कुछ खास रहा है लेकिन रोलेक्स की सबमैरिनर से ज्यादा सदाबहार पसंद शायद ही कुछ और हो।