{"_id":"62b770b5214ff2c4200574c1f6561a16","slug":"love-hormone-can-create-emotional-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में पड़ने का ऐसा भी हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
प्यार में पड़ने का ऐसा भी हो सकता है नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्यार के साइड इफेक्ट्स यूं तो फिल्मों में ही देखने को मिलते हैं पर हाल के शोध में प्यार का नया साइड इफेक्ट पता चला है।
विज्ञापन
पढ़ें - आप हर बार भूल जाते हैं अपनी प्रेमिका का जन्मदिन?
कॉन्कोर्डिया सेंटर फॉर रिसर्च के शोधकर्ताओं की मानें तो शरीर में प्यार और आकर्षण के लिए जिम्मेदार हार्मोन ओक्सीटोसिन की अधिकता से युवाओं के लिए मानसिक समस्याओं का कारण हो सकती है।
विज्ञापन
शोधकर्ता मार्क एलेनबोगेन और उनकी टीम ने 82 युवाओं पर किए गए अपने अध्ययन में पाया कि बेहद स्वस्थ युवाओं को ओक्सीटोसिन की अधिक मात्रा देने पर उनकी संवेदनशीलता अधिक हो गई और उन्हें अधिक भावनात्मक समस्याएं हुईं।
विज्ञापन
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि इसकी अधिकता से होने वाली समस्याओं को ठीक किया जा सकता है और कई बार यह ऑटिज्म के रोगियों के लिए मददगार भी हो सकता है।
यह शोध अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के इमोशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।