फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   loneliness is a reason for overweight

अकेलापन और भूख का ये कनेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Mon, 04 May 2015 12:36 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
loneliness is a reason for overweight
नए शोध के मुताबिक बढ़ते वजन का एक कारण अकेलापान हो सकता है जिसके चलते इंसान ज्यादा खाना खाता है। शोध दर्शाते हैं कि जो महिलाएं लबें समय तक अकेलेपन का शिकार रहती हैं उन्हें ज्यादा भूख लगती है। ओहायो विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिकों ने यह शोध करने के लिए 42 महिलाओँ को एक रात के लिए भूखा रहने को कहा और बाद में उन्हें भारी नाश्ता दिया गया। सभी महिलाओं के खून में भूख को संचालित करने वाले हार्मोन 'घ्रेलिन' की मात्रा जांची गई तो सामने आया कि खाने से पहले हार्मोन का स्तर बढ़ा हुआ था और खाने के बाद नीचे आ गया। यह मात्रा अकेलेपन की शिकार महिलाओं में ज्यादा तेजी से बढ़ी।
विज्ञापन

समझिए अपने शरीर के इशारे

loneliness is a reason for overweight
शोधकर्ताओं का कहना है कि अकेलेपन में ज्यादा भूख लगना शरीर का एक संकेत है कि किसी दूसरे व्यक्ति के साथ घुला-मिला जाए। उनका मानना है कि मनुष्य के लिए समाज से जुड़े रहना एक प्राकृतिक जरूरत है और ऐसा न होने पर वह अकेला और भूखा महसूस करता है। इस संकेत को समझ कर अकेलेपन से बाहर आनाजरूरी है तभी बढ़ते वजन को रोका जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि अकेलेपन में ज्यादा भूख लगना केवल पतली महिलाओं की समस्या है जबकि अधिक वजन वाली महिलाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed