फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   limitations of apple juice

सेब के बदले सेब का जूस, कई हैं नुकसान

Wed, 06 Nov 2013 02:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Nov 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
limitations of apple juice

रोज एक सेब डॉक्टर को हमेशा दूर रखता है। सेब के अनेक फायदे हैं जिनकी वजह से सेब हमेशा सेहतमंद माना जाता है। लेकिन अगर सेब नहीं है तो क्या सेब का जूस भी उतना ही फायदेमंद है जितना सेब? जवाब है नहीं।

विज्ञापन


बाजार में बिकने वाले सेब के जूस का स्वाद भले ही कितना भी लाजवाब क्यों न हो लेकिन इसकी कुछ ऐसी कमियां हैं जिन्हें जानने के बाद आप जूस के बजाय सेब खाना ही फायदेमंद समझेंगे।
विज्ञापन


रोजाना एक सेब खाने से क्यों दूर रहता है डॉक्टर


आर्सेनिक तत्व
सेब के जूस में आर्सेनिक तत्व भी होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं हैं। यही वजह है कि कुछ समय पहले फूड एंड ड्रग ऑर्गेनाइजेशन (एफडीए) ने जूस बनाने वाली कंपनियों को आर्सेनिक की मात्रा सीमित करने और लेबल पर दिखाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कम हो रहा है सेब का दम?

कैलोरी की अधिकता
बाजार में बिकने वाले सेब के जूस में कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में होती है जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

केमिकल्स
बाजार में बिकने वाले सेब के जूस को प्रिजर्व करने के दौरान उनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर, फ्लेवर और कई प्रकार के प्रिजर्वेटिव्स मिलाते हैं जो सेब के पौष्टिक तत्वों को नष्ट कर देते हैं। फिर जूस का फायदा ही क्या?

शक्कर की अधिकता
सेब की अपेक्षा जूस में शक्कर की अधिकता होती है जिस वजह से इसका अधिक सेवन शरीर में इन्सुलिन का स्तर बढ़ाता है जिससे डायबिटीज का रिस्क बढ़ सकता है। इसके अलावा, अधिक मात्रा में शक्कर की वजह से दांतों पर भी इसका असर होता है।


पौष्टिकता पर सवाल
सेब में जरूरी विटामिन्स, मिनिरल्स के साथ-साथ फाइबर अच्छी मात्रा में है लेकिन जूस बनाने की प्रक्रिया में कई जरूरी पोषक तत्व तो नष्ट होते ही हैं, फाइबर भी नहीं रहता।

बेहतर विकल्प है कि सेब के जूस के बजाय रुटीन में सेब ही खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed