फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   less sleep make you addictive

नींद पूरी नहीं होती है तो हो सकता है यह खतरा

Mon, 19 Jan 2015 11:06 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
less sleep make you addictive

शोधकर्ताओं का कहना है कि किशोर अवस्था के बच्चों में कम सोने से शराब, ड्रग और सेक्स संबंधी गलत व्यवहार के होने का ख़तरा रहता है।

विज्ञापन


अमरीकी वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि कम सोने वाले किशोर अच्छी नींद लेने वालों की तुलना में भविष्य में गलत आचरण के शिकार होते हैं।

उनका कहना है कि माता-पिता को किशोरावस्था वाले बच्चों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

शोधकर्ताओं ने 'अल्कहोलिज्म: क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च' जर्नल में लिखते हुए अमरीका के 6,500 से ज़्यादा किशोरों का विश्लेषण किया है।

उन्होंने 1994 से लेकर 2002 तक के बीच सोने की आदतें,शराब और ड्रग के सेवन पर सर्वे कर यह नतीजा निकाला।

बड़ा है खतरा

less sleep make you addictive

ख़राब नींद लेने वाले लोग इस सर्वे में शराब और ड्रग की लत से जूझते पाए गए। ऐसे किशोर जो हफ़्ते में एक बार ही सोते थे वे शराब, ड्रग और सेक्स जैसी आदतों में संलिप्त पाए गए।

बाद के दिनों में उन्हें इसका पछतावा करते हुए भी देखा गया। वहीं पर्याप्त नींद लेने वालों में इसकी संभावना कम देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed