फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   less makeup females are more attractive

आखिर क्यों इस मामले में झूठ बोलती हैं महिलाएं?

Mon, 23 Jun 2014 10:57 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
less makeup females are more attractive

आकर्षक दिखने के लिए घंटो सजने-संवरने वाली जो महिलाएं अक्सर यह झूठ बोलती हैं कि वे मेकअप नहीं करतीं तो इस जानकारी के बाद वे घंटों मेकअप करना भी छोड़ सकती हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन कॉस्मेटिक ब्लांड क्यूवीसी के शोध की मानें तो पुरुषों को आमतौर पर कम से कम सजने वाली महिलाएं अधिक आकर्षक लगती हैं और घंटों मेकअप करने की अपेक्षा उनकी प्राकृतिक खूबसूरती ही पउन्हें अधिक आकर्षक बनाती है।
विज्ञापन


महिलाएं क्या कहती हैं

less makeup females are more attractive

फीमेल फर्स्ट वेबसाइट पर प्रकाशित इस शोध के दौरान हर तीसरे पुरुष ने माना कि उन्हें बिना मेकअप के महिलाएं अधिक आकर्षक लगती हैं।

वहीं इस शोध में महिलाओं का पक्ष भी कम चौंकाने वाला नहीं था। केवल तीन प्रतिशत महिलाओं ने माना कि वे हमेशा बिना मेकअप के रहती हैं जबकि हर सात में से एक महिला ने माना कि वे अक्सर मेकअप के मामले में झूठ बोलती हैं।

प्राकृतिक खूबसूरती

less makeup females are more attractive

शोध में करीब 68 प्रतिशत महिलाओं ने यह माना कि सेहतमंद त्वचा और खूबसूरत बाल ही खूबसूरती का असली पैमाना है।

वहीं अधिकतर महिलाओं ने माना कि मेकअप करने और सजी-धजी रहने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इतना ही नहीं, सजने के बाद अपनी तारीफ सुनने से उनका उत्साह बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed