{"_id":"285aaa99e58ae15bad256c91810c3ef8","slug":"legs-care-in-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में पैरों की हिफाजत करें ये आसान उपाय","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
बरसात में पैरों की हिफाजत करें ये आसान उपाय
रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Jul 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के मौसम में कीचड़ और संक्रमित पानी में घूमना आपके पैरों के लिए सुरक्षित नहीं है। गंदे पानी के संपर्क में आने से पैरों के अंगूठे और नाखूनों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इन दिनों पैरों का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन
अपने पैरों को हमेशा साफ रखें। बाहर से आने के बाद पैरों को लिक्विड सोप से धोएं अथवा पैरों को नींबू युक्त गुनगुने पानी में कुछ देर भिगोकर रखें। इसके बाद साफ तौलिये से पैरों को पोंछकर सरसों तेल की मालिश करें।
विज्ञापन
अगर आप शूज पहन रही हैं, तो पैरों में टेलकम पाउडर लगाएं। खुजलाहट से राहत मिलेगी।
इंफेक्शन से बचने के लिए हल्दी, नीम पत्ता और तिल लेकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट को पैरों की अंगुलियों के बीच लगाएं। पैरों को सुरक्षित रखने के लिए टी ट्री या कैस्टर ऑयल की मालिश भी फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन