तेज दिमाग के लिए सबसे आसान है यह उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याददाश्त ठीक रखने और तेज दिमाग के लिए अगर आप रोज बादाम से लेकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं तो इसका एक बेहद आसान तरीका है।
कैलिफोर्निया की लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी की मानें तो खुलकर हंसने से दिमाग तेज काम करता है और याददाश्त बेहतर होती है।
याददाश्त के लिए फायदेमंद
शोधकर्ताओं के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त से संबंधित समस्याओं से बचाव के लिए भी हंसना बेहद फायदेमंद है।
शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को नियमित तौर पर 20 मिनट हंसने के लिए कहा और उनका मानसिक परीक्षण किया। इसी आधार पर उन्होंने यह दावा किया है।
तनाव दूर करता है
शोधकर्ताओं ने माना है कि हंसने के शरीर में स्ट्रेस हार्मोन- कोर्टिजोल का स्तर कम होता है जिससे दिमाग अच्छी तरह काम करता है और याददाश्त बेहतर होती है।