फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   late night use of smartphone can harm productivity

देर रात स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का जानें बड़ा नुकसान

Wed, 22 Jan 2014 11:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
late night use of smartphone can harm productivity

अगर आप देर रात तक अपने स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं तो इसका खामियाजा आपको अगली सुबह ही भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें - आखिर क्यों रात भर करवटें बदलते हैं आप?

हाल में हुए एक शोध की मानें तो जो लोग रात 9 बजे के बाद देर रात तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल अधिक तरते हैं, अगले दिन उसका प्रभाव उनका कार्यक्षमता और रचनात्मकता पर नकारात्मक हो सकता है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन फोस्टर स्कूल ऑफ बिजनेस के शोधकर्ता क्रिस्टोफर बेन्स का दावा है कि देर रात तक स्मार्टफोन पर काम करने वाले लोगों की अगले दिन की कार्यक्षमता घट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बताते हैं, ''स्मार्टफोन पर जो लोग देर रात तक अपने ऑफिस का काम या दूसरे काम करते हैं, वे अपनी दिमाग को इतना अधिक बोझ देते हैं कि अगले दिन की कार्यक्षमता अपनेआप कम हो जाती है और हम अगले कम काम करते हैं या काम को लेकर अधिक रचनात्मक नहीं हो पाते हैं।''

शोधकर्ताओं का मानना है कि देर रात तक स्मार्टफोन के इस्तेमाल से न सिर्फ हमारे दिमाग पर अतिरिक्त स्ट्रेस पड़ता है बल्कि नींद भी प्रभावित होती है जिससे अगली सुबह हम तरोताजा नहीं महसूस करते हैं।

अगर आप भी स्मार्टफोन के मामले में कुछ ऐसा ही नशा रखते हैं तो कम से कम देर रात इसके इस्तेमाल से तौबा कर ही लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed