फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   kulfi badam pista

कुल्फी बादाम पिस्ता

Tue, 17 Dec 2013 12:10 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Tue, 17 Dec 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
kulfi badam pista

बनाने का समयः 10 मिनट

विज्ञापन

पकाने का समयः 25 मिनट
जमाने का समयः 5-6 घंटे

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
एक लीटर दूध, आधा कप शक्कर, आधा कप कन्डेंस्ड मिल्क, आधा कप किसा हुआ खोया, एक छौथाई चम्मच इलायची पाउडर, 15 ग्राम बारीक कटा पिस्ता, 25 ग्राम बारीक कटा बादाम।

विधि
- बादाम और पिस्ते को रात भर भिगोएं और छीलकर बारीक काट लें।
- दूध को उबाल लें और इसमें शक्कर व इलायची पाउडर डालकर हिलाएं।
- दूध को धीमी आंच पर पकाकर गाढ़ा कर लें।
- इसमें कन्डेंस्ड मिल्क मिलाएं और पांच मिनट पकाएं।
- अब इसमें खोया मिलाकर गाढ़ी रबड़ी तैयार करें।
- आँच से हटाकर अलग रखें। सामान्य तापमान पर होने पिस्ता व बादाम मिलाएं।
- इस घोल को कुल्फी के साँचों में भरकर फ्रिजर में रखें।
- इसे फलूदे के साथ सर्व कर सकते हैं।

कोमल की टिप्स
आप चाहें तो कुल्फी के साँचें के बजाय इसे आइस ट्रे में डालकर भी जमा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed