फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   Recipe of kohinoor vegetable biryani

कोहिनूर वेजिटेबल बिरयानी

Wed, 10 Oct 2012 04:13 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Wed, 10 Oct 2012 04:13 PM IST
विज्ञापन
Recipe of kohinoor vegetable biryani

सामग्री

विज्ञापन

एक कप बासमती चावल,  एक चौथाई कप मटर, एक चौथाई कप बारीक कटा गाजर, एक चौथाई कप फूलगोभी, एक चौथाई कप कटा आलू, एक चौथाई कप कटा प्याज, एक चम्मच अदरक का मिश्रण, एक चम्मच कटी हरी मिर्च।

डेढ़ चम्मच बिरयानी मसाला, आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च, आधा चम्मच पिसा जीरा, आधा चम्मच गर्म मसाला, एक चौथाई पिसी चम्मच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, दो कप पानी, पांच चम्मच घी या तेल, एक चम्मच शाही जीरा, एक चम्मच भुने हुए धनिया के दाने।
विज्ञापन


गार्निशिंग
भुना कटा प्याज, अदरक (लंबे लच्छे), भुना काजू, बारीक कटे धनिया पत्ते, एक चम्मच नींबू का रस।

विधि
  • चावल को धोकर 30 मिनट तक भिगोएं।
  • भारी पैन या कुकर में तेल या घी डालकर गर्म करें, फिर जीरा, तेज पत्ता, हरी मिर्च और बिरयानी मसाला डालकर थोड़ी देर चलाएं।
  • प्याज डालकर उसे तब तक उसे हल्का भूरा रंग का होने तक हिलाएं, अदरक का मिश्रण और अन्य सभी मसाले डाल कर भूनें।
  • सभी सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • चावल निथार लें और उसमे सब्जियां मिलाएं, दो कप पानी मिलाकर ढांक दे और कम आंच पर उबालें। कुछ ही देर मे चावल तैयार हो जाएंगे ।
  • ढक्कन हटाकर गार्निश करें और फिर ढक्कन बंद कर दो से तीन मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • इसे आप ककड़ी के रायते या सादे दही के साथ परोस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed