{"_id":"14567b98e589928f0434f22cc7a10d36","slug":"know-your-health-condition-through-your-dreams","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स से जुड़े सपनों का है आपकी सेहत से गहरा संबंध","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
सेक्स से जुड़े सपनों का है आपकी सेहत से गहरा संबंध
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सपनों की दुनिया में यकीन रखते हैं तो यकीनन इनके मायने खोजने में दिलचस्पी रखते होंगे। लेकिन सपनों के मायने सिर्फ ज्योतिष ही नहीं, सेहत की नजर से भी खोजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
डेलीमेल में प्रकाशित अध्ययन की मानें तो हम कैसे सपने देखते हैं, कितने सपने देखते हैं, कितनी बार सपनों के बीच में उठते हैं या कितनी देर तक सपनें याद रखते हैं, इनका हमारी सेहत से गहरा संबंध है।
विज्ञापन
दिन में सपने देखने का एक फायदा ये भी है जनाब
विज्ञापन
क्यों दिखते हैं सपनें
वैज्ञानिकों का मानना है कि अमूमन सपने हमें रात भर नहीं आते हैं बल्कि उनका एक दौर होता है जिसमें कुछ समय तक हमारा मस्तिष्क सपने बुनता है। नींद के इस दौर को 'ड्रीमिंग स्लीप' कहा जाता है।
नींद में डरते हैं तो यह उपाय है कारगर
इस दौरान आंखों की पुतली की गतिविधियां तेजी से होती है जिसे रेपिड आइ मूवमेंट कहते हैं। विशेषजों का मानना है कि अक्सर इस परिस्थिति में हमारी नींद हल्की होती है और मस्तिष्क अधिक सक्रिय होता है जिससे हमें सपने दिखते हैं।
डरावने सपनें
लॉफबोरो यूनिवर्सिटी के शोध में माना गया है कि ब्लड प्रेशर की समस्या होने के वजह से अक्सर बहुत अधिक डरावने सपने आ सकते हैं। रक्त प्रवाह में होने वाली दिक्कत की वजह से कई बार मस्तिष्क में कई तरह के केमिकल बनते हैं जिससे डरावने सपने बढ़ सकते हैं।
इसके अलावा, नीदरलैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन के किए गए शोध में दिल के रोगों के साथ-साथ माइद्रेन और अनिद्रा जैसी समस्याओं को भी डरावने सपनों की वजह माना गया है।
बहुत अधिक सपने आना
वित्रिन्न शोधों के आधार पर यह माना गया है कि सामान्य से अधिक सपने आने की वजह रात में ठंड या बहुत गर्मी लगना, हार्मोनल बदलाव, किसी प्रकार का दर्द या क्रैंप पड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कई बार रेपिड आइ मूवमेंट की वजह से भी अधिक सपने आते हैं।
हिंसक सपने
ऐसे सपने जिनमें आपका कोई पीछा कर रहा हो या किसी ने आप पर हमला कर दिया हो, मस्तिष्क संबंधी समस्याओं जैसे अल्जाइमर या पार्किनसन के संकेत हो सकते हैं। कई बार ये सपने इतने शक्तिशाली होती हैं कि इनके दौरान व्यक्ति खुद को या आसपास के लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अचानक सपने के दौरान नींद खुलना
अक्सर आपके साथ ऐसा होता होगा कि सपना देखते-देखते आपकी नींद खुल जाए और फिर देर तक नींद आए ही नहीं। ऐसा अगर सामान्य से अधिक है तो यह बहुत फैटी आहार, मोटापे, तनाव, अवसाद आदि की वजह से हो सकता है। एसिड रिफलक्स की वजह से सपने के दौरान तुरंत नींद खुलती है।
इसके अलावा, रेपिड आइ मूवमेंट की गति इतनी तेज हो जाती है कि आप घबराकर उठ जाते हैं।
याद रहने वाले सपने
बोस्टन यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल के शोध के अनुसार बहुत अजीबोगरीब सपने जो लंबे समय तक याद रहें, इनकी वजह नशे की लत, संक्रमण, एंटी मलेरिया दवा या मेनोपॉज की स्थिति हो सकती है।
सेक्स से संबंधित सपने
सेक्स से संबंधित सपने अक्सर बढ़ती उम्र के साथ बढ़ जाते हैं लेकिन इनका हमारी सेक्स लाइफ से कोई संबंध नहीं है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि उम्र बढ़ने के अलावा बहुत रचनात्मक प्रवृत्ति के लोगों को भी ऐसे सपने अधिक आते हैं।
अगर आपको नींद अच्छी तरह नहीं आती है तो रुटीन में कुछ बदलाव करने से आराम होगा। इन बदलावों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।