फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   know personality through eyes

नजरों से पहचानें क्या है किसी के मन में

Wed, 25 Sep 2013 07:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Sep 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
know personality through eyes
कहते हैं आंखें दिल का हाल बता देती हैं। यह बात भले ही शायराना लगे लेकिन मनोविज्ञान की नजर से देखें तो वाकई आंखें दिल का हाल बता ही देती हैं।
विज्ञापन


आप जो कुछ भी कहते हैं, जो कुछ भी सोचते हैं, उसकी झलक आपकी आंखें बयां कर देती हैं। यही वजह है कि आपकी आंखें बॉडी लैंग्वेज का अहम हिस्सा हैं और इनके आधार पर आपके मन में क्या चल रहा है इसे समझा जा सकता है।

मनोवैज्ञानिक डॉ. डी. एस. नरबान से जानिए आपकी नजरें किस तरह आपके दिल के राज खोलती हैं और किस तरह आप किसी की आंखों में झांककर उसके मन में छिपी बात का अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन


आंखों की थकान मिटाएंगे ये आसन

नजरें मिलने पर
आमतौर पर को व्यक्ति जब बातचीत के दौरान नजरें मिलाकर कहता या सुनता है, इसका मतलब यह है कि वह आपकी बात को ध्यान से सुन रहा है या गंभीरता से अपनी बात कह रहा है। करीब 70 प्रतिशत मामलों में यह अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका स्वाद खोलेगा व्यक्तित्व के राज

कोई बात करते वक्त आपकी आंखें और माथे पर देखे तो इसका मतलब हो सकता है कि वह प्रोफेशनल बातचीत में रुचि ले रहा है। आंखों और चेहरे पर देखने वाले लोग आपसे सामाजिक होकर बातचीत करने में अधिक रुचि लेते हैं जबकि व्यक्तिगत संबंधों में अक्सर लोग आंखों में कम झांकते हैं बल्कि शरीर पर या आसपास के माहौल की ओर अधिक देखते हैं।

बातचीत के दौरान कोई देर तक नीचे देखता है तो हो सकता है वह आपके सवाल का जवाब देने में रुचि नहीं ले रहा है और जब वह ऊपर देखता है तो हो सकता है आपका जवाब वह बहुत सोच-समझकर देना चाहता हो।

जानिए आपकी आंखों पर कैसा मेकअप सूट करेगा

भौंहों में बदलाव

बात करते वक्त दोनों भौंहों को उठाकर देखना विस्मय का परचिय देता है। कुछ लोग बातचीत के दौरान कई बार एक भौंह को ऊपर की ओर उठाते हैं। उनके भीतर सबसे बड़ा होने का भाव अधिक होता है। बिना बोले एक भौंह ऊपर चढ़ाने के भाव का अर्थ अमूमन यह हो सकता है कि सामने वाला यह आपको बताना चाह रहा हो कि उसने कर दिखाया या वह जीत गया।

नीचे झुकी भौंह के साथ बात करने वाले लोग आमतौर पर शक्की किस्म के होते हैं और हर बात की जड़ में जाना चाहते हैं।

पलक झपकना

बहुत अधिक पलक झपकाना किसी की आदत हो सकती है। सामान्य स्थिति लोग बातचीत के दौरान अधिक पलकें तब झपकाते हैं जब वे बातचीत से दीगर किसी और विषय पर सोच रहे होते हैं।


अनजाने व्यक्ति की नजरें
कोई अनजान व्यक्ति आपको छिपकर देखे और आपके देखने पर वह नजरें चुरा ले तो वह आपमें रुचि ले सकता है। अगर आप किसी काम में व्यस्त हैं और पास में बैठे व्यक्ति की नजर आप पर या आपके काम पर है तो हो सकता है कि वह सिर्फ यह जानना चाहता हो कि आप क्या कर रहे हैं।

वहीं, अगर कोई व्यक्ति आपको लगातार देखता रहे, आप उसे नजरंदाज करें फिर भी देखता रहे तो उसके इरादे आपके लिए गलत भी हो सकते हैं। कई बार समूह में कोई व्यक्ति आपको लगातार घूरे और फिर अपने दोस्तों की ओर कोई इशारा करे तो तुरंत उस जगह से दूरी बनाएं।

फ्लर्टिंग भरी नजर
कोई आप में रुचि ले रहा है यह अलग बात है लेकिन कोई आपसे सिर्फ फ्लर्ट करना चाहता है तो वह आपसे आइ कांटैक्ट बनाएगा और आपके देखने के बाद भी नजरें नहीं हटाएगा। वह इस माध्यम से आपको यह बताना चाहता है कि वह आपमें रुचि रखता है।

यकीन मानिए, आपकी नजरें आपके दिल का आईना होती हैं, इसलिए मन में क्या चल रहा है उसे नजरों से पढ़ना मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed