फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   key of happiness.

घर में न ले जाएं ऑफिस की टेंशन, यही है खुशियों की चाबी

Thu, 04 Sep 2014 01:30 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
key of happiness.

90 प्रतिशत से अधिक महिलाएं खुद को फिजूल में दोषी मानकर तनाव से ग्रस्त हो जाती हैं। इससे बचना जरूरी है।

विज्ञापन


अक्सर कामकाजी महिलाएं ऑफिस और घर की चिंता में अपनी जिंदगी में तालमेल नहीं बिठा पाती। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो एक फॉर्मूला गांठ बांध लें। जब तक ऑफिस में हैं, वहां अपना सौ प्रतिशत दें और जब घर लौट आएं, तो ऑफिस को सौ प्रतिशत भूल जाएं।

ऐसे करके आप परिवार और बच्चों को पूरा टाइम दे पाएंगी और ऑफिस का तनाव भी नहीं रहेगा। इसी तरह शॉपिंग के कुछ घंटों बाद ही ज्यादा खर्च करने का मलाल भी बहुत सी महिलाओं को होता है।
विज्ञापन


जरा सोचिए, कैसा रहेगा कि अपनी थकान को मिटाने के लिए अगर आप किसी स्पा जातीं और वहां खर्च करतीं। ...तो शायद आपको खर्च का इतना मलाल नहीं होता, बल्कि आपको रिलेक्स महसूस होता। इसलिए खर्च करने से पहले अपनी प्राथमिकता और जरूरत जरूर ध्यान में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलतियों को स्वीकारें

key of happiness.

बहुत सी कामकाजी महिलाओं को अपने पार्टनर को वक्त न दे पाने का मलाल रहता है। परेशान होने के बजाय अपने रिलेशनशिप को ट्रैक पर लाने के लिए एक दूसरे से बात करें और एक टाइम-टेबल बनाएं।

ऐसा करके आप अपने पार्टनर को वक्त दे पाएंगी। कोई पुरुष अगर अपने दोस्त का बर्थ-डे भूल जाए, तो कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन महिलाओं को लंबे समय तक इसका मलाल रहता है। परेशान होने के बजाय आप अपने फ्रेंड से अपनी गलती मान सकती हैं। वैसे उन लोगों को याद करने का भी कोई फायदा नहीं है, जो आपको भूल जाते हैं।

एक और बात! अगर कोई काम करने में आपको असहज महसूस हो रहा है, तो न कहना जरूर सीख लें, क्योंकि अपनी खुशी से बेहतर कुछ नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed