फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   kesar baati

केसर बाटी

Wed, 23 Oct 2013 05:58 PM IST
विनीता गर्ग, बुलंदशहर
विनीता गर्ग, बुलंदशहर Updated Wed, 23 Oct 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
kesar baati

सामग्री

विज्ञापन

मावा 250 ग्राम, चीनी का पाउडर 100 ग्राम, बारीक पीसा काजू पाउडर 100 ग्राम, केसर 2-3 धागे, इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच।

सजाने के लिए    
काजू के कुछ टुकड़े और चांदी का वर्क।

विधि
सबसे पहले केसर को थोड़े से दूध में घोल लें।
अब नॉन स्टिक कड़ाही में मावे को दूध मिले केसर और इलायची पाउडर के साथ मंद आंच पर भूनें।
मावा जब भुन जाए, तो इसे अलग प्लेट में ठंडा होने के लिए रखें।
हल्का ठंडा होने के बाद इसमें काजू पाउडर और चीनी को मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।
तैयार इस मिश्रण से बाटी की तरह छोटे-छोटे गोले बनाएं।
प्रत्येक गोले पर काजू और पिस्ता रखें और इसे हल्के हाथ से दबाकर चपटा कर लें। लीजिए तैयार हो गया काजू केसर बाटी।

मीठे के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता हरिद्वार निवासी मधु गुप्ता की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed