फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   kele ki gujiya

केले की गुझिया

Fri, 06 Sep 2013 01:13 PM IST
मोना गोयल/हरिद्वार
मोना गोयल/हरिद्वार Updated Fri, 06 Sep 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
kele ki gujiya

सामग्री

विज्ञापन

पांच केले (उबले हुए), दो आलू (उबले हुए), तलने के लिए तेल, एक कप फेंटा हुआ दही, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार चाट मसाला, नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार, मीठी चटनी।

भरावन सामग्री
एक कप खरबूजे की गिरी, दो चम्मच किशमिश, दो चम्मच काजू कटे हुए, दो चम्मच चिरौंजी।

नोटः भरावन की सामग्री को एक साथ मिक्स कर अलग रख लें।

विधि

सबसे पहले केले और आलू को एक साथ गूंथ लें।
फिर हाथ में पानी लगाकर गूंथे हुए केले वाले मिश्रण से एक लोई लें और इसे चपटा करें।
अब इसमें मेवे भरकर आधा मोड़कर गुझिया की शेप देकर बंद करें।
इसके बाद इसे तेल में सुनहरा होने तक तलें। तेल से निकालने के बाद गुझिये को सीधे पानी में डालती जाएं। कुछ सेकंड बाद हल्के हाथ से दबाते हुए पानी से बाहर निकालें और अलग प्लेट में रखती जाएं।
विज्ञापन

ऊपर से फेंटी हुई दही, नमक, मिर्च, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला छिड़कें और ऊपर से मीठी चटनी डालकर सर्व करें।

kele ki gujiyaकेले के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता हरिद्वार निवासी मोना गोयल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं। इस प्रतियोगिता के अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनपर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाना मफिन्स
कच्चे केले का रायता


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed