{"_id":"441050e72ffec493454ca467bd4de764","slug":"kareena-kapoor-diet-plan-hindi-news-pp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छरहरे फिगर के लिए करीना लेती हैं ऐसी डाइट ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
छरहरे फिगर के लिए करीना लेती हैं ऐसी डाइट
Updated Sun, 01 Mar 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्रियों पर हमेशा छरहरा दिखने व कैलरी कम से कम लेने का दबाव होता है। लेकिन अभिनेत्री करीना कपूर सप्ताहांत पर खाने-पीने की अपनी मनपसंद चीजों पर टूट पड़ती हैं, उन्हें इसका कोई मलाल भी नहीं है।
विज्ञापन
करीना न केवल फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट को तरजीह देती हैं बल्कि डाइटिंग के नाम पर भूखा रहने का भी विरोध करती हैं। वह मीठे की शौकीन हैं और मानती हैं कि संतुलित मात्रा में कोई भी चीज हमें नुकसान नहीं पहुंचाती है।
विज्ञापन
करीना ने दुनिया का अग्रणी प्रीमियम वयस्क आइसक्रीम ब्रांड मैगनम लांच किया है। उन्होंने यहां बुधवार को कहा कि वह मीठे की तलब को अनदेखा नहीं करतीं और इस तलब को दूर करने के लिए सप्ताहांत में मीठा खाती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मीठा खाने के लिए निर्धारित है समय
करीना ने मैगनम लांच के मौके पर कहा, "मुझे मिठाइयों का चस्का है। इसलिए सोमवार से शुक्रवार तक मैं अपनी पोषकयुक्त डाइट पर कायम रहती हूं, लेकिन शुक्रवार शाम या शनिवार को मनचाहा खाती या करती हूं।"
करीना डाइटिंग से ज्यादा सेहतमं घर के बने खाने को मानती हैं और इससे ही खुद को मेनटेन रखने की कोशिश करती हैं।
मैगनम, हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड का ब्रांड है। आइसक्रीम में पसंदीदा फ्लेवर के बारे में पूछे जाने पर 34 वर्षीया करीना ने तुरंत क्लासिक फ्लेवर कहा, मैगनम आइसक्रीम के तीन फ्लेवर-क्लासिक, आलमन्ड व चॉकलेट ट्रफल एक मार्च से दिल्ली में उपलब्ध होंगे।