नौकरी के इन 5 सबक से हमेशा खुश रहेगी बीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह आप अपने कार्य क्षेत्र में काम के अनुभव से जो कुछ सीखते हैं, वह न सिर्फ आपको कॅरियर की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करते हैं बल्कि घर के 'बॉस' को खुश करने में भी मददगार हो सकते हैं।
जानिए, अपने कार्यक्षेत्र से मिले ऐसे पांच सबक के बारे में, जो न सिर्फ नौकरी में आगे बढ़ने में मदद करते हैं बल्कि आपके संबंधों को बनाए रखने में भी मददगार हो सकते हैं।
सबक नं. 1 - सही समय पर सही कदम
अगर आप प्रोफेशनल हैं तो हमेशा सही बात सही व्यक्ति से कहने और सही समय पर कहने में यकीन रखते होंगे। ऐसी ही नीति अगर संबंधों में अपनाई जाए तो लंबे समय तक संबंधों में खुशहाली और बैलेंस बनाकर रखा जा सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के शोध की मानें तो प्रेम संबंधों के अधिकतर मामलों में कड़वाहट की वजह भावनाओं पर नियंत्रण न कर पाना व भावनात्मक असंतुलन है।
सबक नं. 2 - समय का रखें ध्यान
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है जिन संबंधों में लोग एक-दूसरे के समय की कीमत समझते हैं, उनमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान अधिक होता है।
सबक नं 3 - खास महसूस कराएं
जिस तरह दफ्तर में आप अपने क्लाइंट को स्पेशल महसूस करवाते हैं या फिर अपने सहकर्मियों से वन-ओ-वन मीटिंग पर बल देते हैं, उसी तरह संबंधों में भी खास महसूस कराना बहुत जरूरी है।
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो जनि संबंधों में लोग एक-दूसरे के लिए पर्याप्य समय निकालते हैं व खास महसूस कराते हैं, उनमें संतुष्टि का स्तर आठ प्रतिशत अधिक होता है।
सबक नं 4 - स्ट्रेस से रहें दूर
बहुत अधिक तनाव लेना न सिर्फ आपके काम और सेहत के लिए नुकसानदायक है बल्कि संबंधों के मामले में भी यह हानिकारक हो सकता है।
कई शोधों में यह माना जा चुका है कि तनाव की स्थिति अवसाद तक पहुंचा सकती है जिससे बनती हुई बात भी बिगड़ी नजर आती है।
सबक नं. 5 - लुक्स पर दें ध्यान
दफ्तर जाने से पहले अगर आप घंटों तैयार होते हैं लेकिन घर पर आप अपने ऊपर ध्यान ही नहीं देते हैं।
यूएलसीए के शोध की मानें तो पुरुषों के लिए तैयार होकर रहने से उनका आकर्षण महिलाओं के लिए दो तिहाई अधिक हो जाता है।