फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   interesting facts about sneezing

सेक्स की वजह से आती है छींकः ये 7 पहलू नहीं जानते होंगे आप

Fri, 10 Jan 2014 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 11:18 AM IST
interesting facts about sneezing

आमतौर पर ठंड के दिनों में छींकने का मतलब सिर्फ सर्दी-जुकाम होता है लेकिन छींक की वजह सेक्स या धूप हो, ऐसा आपने कहीं नहीं सुना होगा। जानिए अपनी छींक से जुड़े ऐसे कई फैक्ट्स के बारे में जिनकी जानकारी आपको यकीनन चौंकाएगी।



सेक्स के बाद भी आती है छींक

interesting facts about sneezing

जानकर आपको अचरज होगा लेकिन छींकने की वजह सेक्स भी हो सकता है। शोधों की मानें तो सेक्स के दौरान पैरासिंपेथेटिक ‌नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है जिससे सेक्स के बाद कई बार अधिक छींक आती है।


छींकने का नसों से है संबंध

interesting facts about sneezing

छींकने का संबंध दिमाग की उन नसों से है जो शरीर को संकेत देती हैं कि नाक में कुछ फंस रहा है जो छींकने के रास्ते ही बाहर निकल सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अलग-अलग तरह की छींक के पीछे भी दिमाग के अलग-अलग तरह के सिग्नल हैं।


विज्ञापन

प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती है छींक

interesting facts about sneezing

कई शोधों में यह अब प्रमाणित हो चुका है कि छींकने से शरीर के हानिकारक जर्म बाहर निकलते हैं और यह प्रतिरोधी तंत्र की प्रक्रिया का जरूरी हिस्सा है। सेहतमंद जीवन के लिए छींक का आना भी जरूरी है।

छींक की स्पीड का जवाब नहीं

interesting facts about sneezing

शोधों की मानें तो छींक की गति प्रति घंटा 100 मील की होती है। यही वजह है कि एक छींक से करीब एक लाख शरीर के कीटाणु हवा में तेजी से फैलते हैं।


आइब्रो बनवाने पर आती है छींक

interesting facts about sneezing

भौंहों को शेप देने के लिए कई बार भौंहों के बाल तोड़ने पर भी छींक आ जाती है। दरअसल, भौहों के ठीक नीचे जो नस होती है व श्वास नली से जुड़ी होती है। इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की प्रतिक्रिया यह नस छींक के रूप में देती है।


आप नींद में नहीं छींकते हैं

interesting facts about sneezing

जब आप सोते हैं तो आपके साथ छींक से जुड़ी नसों को भी आराम मिलता है इसलिए कभी भी नींद के दौरान आपको छींक नहीं आ सकती है। या यू कहें कि छींकने की स्थिति में आपको नींद ही नहीं आएगी।


धूप से आ सकती है छींक

interesting facts about sneezing

छींक सिर्फ ठंड में ही नहीं धूप से भी हो सकती है। कुछ शोधों में माना गया है कि तेज धूप से छींक की नसें सक्रिय हो जाती हैं जिससे बिना मौसम के धूप में चलते वक्त भी छींक आ जाती है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed