फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   instant malpua with kesar rabri

केसर रबड़ी के साथ इंस्टैंट मालपुआ

Mon, 19 Nov 2012 12:07 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Mon, 19 Nov 2012 12:07 PM IST
विज्ञापन
instant malpua with kesar rabri
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन

बनाने का समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)

सामग्री
मालपुआ के लिएः आधा कप मैदा, आधा कप खोया, आधा कप दही, एक चुटकी बेकिंग सोडा, चार चम्मच देशी घी, दो चम्मच दूध।
चाशनी के लिएः दो कप पानी, एक कप चम्मच (एक साथ तब तक उबालें जब तक ये डेढ़ कप न हो जाए)।
रबड़ी के लिएः एक कप दूध, खोया और पिस्ता बर्फी के आठ पीस, दो चम्मच शक्कर, आधा चम्मच केसर को एक चम्मच पानी में भिगोकर रखें।

विधि
- रबड़ी बनाने के लिए पहले सॉसपैन में दूध उबालें। इसमें बर्फी कीसकर डालें और फिर शक्कर मिलाकर चलाएं। इसे ऊबालकर गाढ़ा कर लें। आंच से हटाकर किनारे रख दें और ठंडा होने पर इसमें केसर मिलाएं।
- अलग बर्तन में मैदा और दही को अच्छी तरह फेंट लें जिससे गांठ न पड़े।
- अब इसमें कीसे हुए खोये को मिलाकर स्मूथ मिक्सचर तैयार करें।
- एक नॉन स्टिक पैन लें। इसमें एक चम्मच देशी घी डालकर अच्छे से फैलाएं। और चम्मच से छोटे-छोटे मालपुए का घोल पैन में डालें।
- इन्हें दोनों तरफ से भूरा होने तक पकाएं और फिर अलग बर्तन पर निकालकर रखें।
- फिर इन्हें चाशनी में डुबोकर निकालें और रबड़ी के साथ सर्व करें।

कोमल की टिप्स
आप चाहें तो खोया बर्फी की जगह कलाकंद बर्फी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed