जानिए बच्चों के लिए रोना क्यों है जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार बच्चों के रोने की वजहें पता ही नहीं चल पाती हैं। ऐसे में उन्हें क्या दिक्कत होती है, यह घर में हर किसी के लिए अनसुलझी पहेली की तरह हो जाती है। लेकिन आपको जानकर अचरज होगा कि रोने की वजह बच्चों के लिए सिर्फ परेशानी ही नहीं है बल्कि सेहत के लिए इसके कई फायदे भी हैं।
बच्चों का रोना उनके शारीरिक और मानसिक विकास का जरूरी हिस्सा है। बच्चों के लिए रोना क्यों जरूरी है, जानिए इसके रोने के फायदे।
पहली बार क्यों रोता है शिशु
पहली बार बच्चे का रोना न सिर्फ सेहतमंद तरीके से प्रजनन का संकेत है बल्कि रोने के साथ-साथ उनके फेफड़े भी सांस लेने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं। यानी पहली बार पैदा होने के बाद जब बच्चा रोए तो मान लें कि ऑल इज़ वेल।
मांसपेशियों की कसरत
संचार का माध्यम
बच्चा अगर न रोए तो उसकी जरूरत को समझना कितना मुश्किल हो सकता है, इसका अंदाजा लगाकर देखिए। कई बार किसी असुविधा को जाहिर करने या आपका आकर्षण पाने के लिए बच्चे रोते हैं और आपके ध्यान देने पर वे अपनेआप सामान्य हो जाते हैं।
मानसिक विकास में मददगार
बच्चे का रोना और आपका उसे चुप कराना उसके मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है। इससे उसे सुरक्षित होने का एहसास मिलता है और व मानसिक तौर पर महफूज महसूस करता है।