फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   importance of cry for baby

जानिए बच्चों के लिए रोना क्यों है जरूरी

Thu, 30 Jan 2014 10:58 AM IST
Updated Thu, 30 Jan 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
importance of cry for baby

कई बार बच्चों के रोने की वजहें पता ही नहीं चल पाती हैं। ऐसे में उन्हें क्या दिक्कत होती है, यह घर में हर किसी के लिए अनसुलझी पहेली की तरह हो जाती है। लेकिन आपको जानकर अचरज होगा कि रोने की वजह बच्चों के लिए सिर्फ परेशानी ही नहीं है बल्कि सेहत के लिए इसके कई फायदे भी हैं।

विज्ञापन


बच्चों का रोना उनके शारीरिक और मानसिक विकास का जरूरी हिस्सा है। बच्चों के लिए रोना क्यों जरूरी है, जानिए इसके रोने के फायदे।

पहली बार क्यों रोता है शिशु

importance of cry for baby

पहली बार बच्चे का रोना न सिर्फ सेहतमंद तरीके से प्रजनन का संकेत है बल्कि रोने के साथ-साथ उनके फेफड़े भी सांस लेने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं। यानी पहली बार पैदा होने के बाद जब बच्चा रोए तो मान लें कि ऑल इज़ वेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांसपेशियों की कसरत

importance of cry for baby
रोते हुए बच्चों को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो उसकी मांसपेशियों को तना हुआ पाएंगे। दरअसल, रोने के दौरान बच्चों की मांसपेशियों की कसरत होती है जिससे उनके शरीर का लचीलापन बढ़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

विज्ञापन

संचार का माध्यम

importance of cry for baby

बच्चा अगर न रोए तो उसकी जरूरत को समझना कितना मुश्किल हो सकता है, इसका अंदाजा लगाकर देखिए। कई बार किसी असुविधा को जाहिर करने या आपका आकर्षण पाने के लिए बच्चे रोते हैं और आपके ध्यान देने पर वे अपनेआप सामान्य हो जाते हैं।

मानसिक विकास में मददगार

importance of cry for baby

बच्चे का रोना और आपका उसे चुप कराना उसके मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है। इससे उसे सुरक्षित होने का एहसास मिलता है और व मानसिक तौर पर महफूज महसूस करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed