{"_id":"8adb5ca325ae46cb1f0e197d725589fc","slug":"illness-related-searches-on-google-increase-in-recession","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदी के दौर में नौकरियां नहीं, कुछ और खोजते हैं लोग","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
मंदी के दौर में नौकरियां नहीं, कुछ और खोजते हैं लोग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी छूट जाने पर या मंदी के दौर में आपके भले ही नौकरी की तलाश हो लेकिन बात जब इंटरनेट पर सर्च करने की आती है तो गूगल के आंकड़े कुछ और ही बताते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें - ऐसा है व्यवहार तो आप पर शक करेगी ही प्रेमिका
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि मंदी के दौर में लोग गूगल पर पेट दर्द और सिर दर्द जैसी समस्याओं को सबसे अधिक खोजते हैं।
पढ़ें - इंटरव्यू में सफल होने वाले का जानिए क्या है राज
विज्ञापन
अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित शोध की मानें तो मंदी के दौर में पेट दर्द की सर्च 228 प्रतिशत अधिक होती है जबकि सिर दर्द के मामले 193 प्रतिशत तक अधिक सर्च किये जाते हैं।
शोधकर्ताओं ने दिसंबर 2008 से लेकर 2011 तक गूगल पर सर्च किए जाने विषयों का रिकॉर्ड निकाला जिसमें पाया गया कि पेट दर्द, सिर दर्द के अलावा मंदी के दौर में तनाव संबंधी कई बीमारियां सर्च की गई हैं।
सैन डियागो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि मंदी के दौर में तनाव के मामलों में 16 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है जिससे इससे जुड़ी बीमारियों को इंटरनेट पर तलाशने के मामले बढ़े हैं।