फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   How Would High Blood Pressure Benefit

क्या हाईब्लडप्रेशर होने का ये फायदा जानते हैं आप?

Wed, 01 Jul 2015 02:52 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
How Would High Blood Pressure Benefit

हाई ब्लडप्रेशर वैसे तो अपने आप में एक खतरनाक बीमारी है। लेकिन, एक मायने में यह अच्छी साबित हो सकती है!

विज्ञापन


यूएस में हुए ताजा शोध के अनुसार हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित लोगों में अल्जाइमर होने का खतरा कम होता है। हालांकि, हाई ब्लडप्रेशर के बजाय इसका कारण एंटी-हाइपरटेंशन दवाओं का सेवन भी हो सकता है।

अमेरिका की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी में बायोलॉजी के प्रोफेसर और शोधकर्ता जॉन कॉवे के अनुसार ′हाई ब्लडप्रेशर में अल्जाइमर से बचाव का कारण हाइपरटेंशन की दवाओं का सेवन भी हो सकता है।′
विज्ञापन


अल्जाइमर का खतरा कम

How Would High Blood Pressure Benefit

शोध में अनुवांशिक रूप से अल्जाइमर से पीड़ित 17 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया। करीब 40 हजार ऐसे लोग भी शामिल किए गए, जिन्हें यह बीमारी नहीं थी।

इस शोध के जरिये शोधकर्ता अल्जाइमर तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों मसलन डायबिटीज, मोटापा तथा हाई कॉलेस्ट्रॉल में संबंध का अध्ययन कर रहे थे।

लेकिन, शोधकर्ताओं की टीम सिर्फ यही मालूम कर पाई कि हाई ब्लडप्रेशर वाले लोगों में अल्जाइमर का खतरा कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed