फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   how to prevent hangover

उतारना हो हैंगओवर तो इस एक कारगर तरीके से बेहतर कुछ नहीं

Sun, 06 Sep 2015 08:32 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
how to prevent hangover

शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है और अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इसका बुरा असर या हैंगओवर अगले दिन तक बना रहता है।

विज्ञापन


हैंगओवर से उबरने के लिए लोग तमाम तरक़ीबें अपनाते हैं, जैसे ठंडा पानी पीना या अधिक मात्रा में पानी पीना।

लेकिन एक शोध में पता चला है कि अधिक मात्रा में शराब पीने से होने वाले सिर दर्द पर इन तरक़ीबों का कोई असर नहीं पड़ता।

डच शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि हैंगओवर से बचने का एकमात्र तरीक़ा है अल्कोहल का कम से कम सेवन करना।

इस अध्ययन में 826 डच छात्रों से पूछा गया कि वो हैंगओवर के लक्षणों से बचने के लिए क्या करते हैं।

नीदरलैंड्स और कनाडा के शोधकर्ताओं ने ये भी पता करने की कोशिश की है कि क्या कुछ लोगों पर हैंगओवर का असर बिल्कुल नहीं पड़ता?

जिन छात्रों पर अध्ययन किया गया उनमें 54 प्रतिशत ने शराब पीने के बाद होने वाले हैंगओवर से बचने के लिए दूसरे दिन पेट भर भोजन किया या अच्छा खासा नाश्ता किया।

विज्ञापन

पानी पीने का असर नहीं

how to prevent hangover
करीब दो तिहाई छात्रों ने शराब पीने के साथ ही पानी पिया और क़रीब आधों ने सोने से पहले पानी पिया।

हालांकि जिन्होंने पानी नहीं पिया था, उनके मुक़ाबले ये छात्र अच्छा महसूस कर रहे थे।

लेकिन हैंगओवर की तक़लीफ़ों को लेकर कोई वास्तविक कमी नहीं दिखी।

इससे पहले हुई रिसर्च में बताया गया था कि 25 प्रतिशत पीने वालों का दावा था कि उन्हें कभी हैंगओवर का सामना नहीं करना पड़ा।

इसलिए शोधकर्ताओं ने कनाडा के 789 स्टूडेंट्स से पिछले महीने शराब पीने के अनुभव और हैंगओवर के बारे में पूछा।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों को हैंगओवर की शिकायत नहीं हुई थी उन्होंने बहुत कम शराब पी थी।

लेकिन उन लोगों में से कोई भी हैंगओवर से अछूता नहीं रहा था जिनके खून में अल्कोहल की मात्रा 0.2 प्रतिशत से अधिक थी।

विज्ञापन

प्रतिरोध तंत्र की भूमिका

how to prevent hangover

इस अध्ययन को संचालित करने वाले उट्रेच यूनिवर्सिटी के डॉ. जोरिस वर्सटर कहते हैं, “जितना अधिक पीएंगे, हैंगओवर की संभावना उतनी ही ज़्यादा होगी।”

“पानी पीने से हो सकता है कि आपकी प्यास बुझ जाए और सूखे होठों को थोड़ी तरावट मिल जाए लेकिन यह हैंगओवर के सिरदर्द और मितली जैसे लक्षणों को दूर नहीं कर पाता है।”

उनका कहना है कि वैज्ञानिक अभी तक हैंगओवर के कारणों का ठीक ठीक पता नहीं लगा पाए हैं।

वो कहते हैं, “शोध बताते हैं कि यह शरीर में पानी की कमी का नतीजा नहीं है.।इसमें प्रतिरोधी तंत्र की भी भूमिका होती है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed