अंर्तवस्त्र खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह आप कपड़े के चुनाव में सही फिटिंग और फैब्रिक का ध्यान रखती हैं, ठीक यही सोच सही लॉन्जरी (ब्रा) के लिए भी होनी चाहिए।
गांवों में आज भी इनरवियर यानी लॉन्जरी को लेकर महिलाओं में कई सारी गलतफहमियां हैं, खासकर टीनएज लड़कियों में। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रेस्ट को सही विकास देने के लिए टीनएज लड़कियों को सही नाप का लॉन्जरी पहनना जरूरी है।
शुरू से ही यदि सही माप का लॉन्जरी उन्हें पहनने के लिए दें, तो बड़ी उम्र में आने के बाद भी उनका ब्रेस्ट कभी ढीले और बेडौल नहीं होंगे। सही फिटिंग के लॉन्जरी न पहनने से पीठ दर्द, मांसपेशियों में तनाव के अलावा सिरदर्द तक की शिकायत हो सकती है।
पहली बार ब्रा खरीदने से पहले
चूंकि टीनएज में शारीरिक विकास तेजी से होता है और मसल्स बनने लगती हैं, इसलिए भविष्य में परेशानियों से बचने के लिए इसी उम्र से सही फिटिंग की ब्रा पहननी चाहिए। पहली बार अगर आप लॉन्जरी खरीदने जा रही हैं, तो किसी लॉन्जरी कंसल्टेंट से अवश्य जानकारी लें।
आमतौर पर देखा जाए, तो लड़कियों में ब्रेस्ट का उभार 10-12 वर्ष की उम्र में आना शुरू हो जाता है और यह प्रक्रिया 18 वर्ष की उम्र तक चलती रहती है। ऐसे में एक मां होने के नाते आपको अपनी बेटी को सही उम्र में सही माप के इनरवियर पहनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मिनी कहती हैं कि 15-16 साल की उम्र होने पर ब्रेस्ट को सहारे की आवश्यकता होती। इसलिए शुरुआत में टीनएजर लड़कियों को बॉडी फिटिंग स्पैगिटी या हैंक टॉप पहनना चाहिए। धीरे-धीरे स्पोटर्स ब्रा तक आना चाहिए। ये ब्रेस्ट को उभारते नहीं हैं, बल्कि उसके लिए सपोर्ट सिस्टम का काम करते हैं। इसके बाद कॉटन या टी-शर्ट ब्रा अपनी बेटी को दे सकती हैं।
Zivame.com जैसी कुछ ऑनलाइन लॉन्जरी साइट्स भी हैं, जहां से आप परफेक्ट इनरवियर ले सकती हैं।
चुनें सही फैब्रिक
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार टीनएज लड़कियों को सूती इनरवियर पहनने के लिए देना चाहिए। ये हल्की होती हैं और उनमें पसीना सोखने की क्षमता होती है।
इसके विपरीत अत्यधिक कसी हुई, मोटी, नायलॉन या सिंथेटिक ब्रा पहनने से पसीना सूख नहीं पाता, जिससे ब्रेस्ट के टिश्यूज अधिक गर्म हो जाते हैं, जिससे भविष्य में ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका रहती है।
बाजार में ब्रा के ढेरों स्टाइलिश विकल्प मौजूद हैं लेकिन इनमें से आपकी क्या जरूरत है, इसे समझना और इसके प्रति जागरूक रहना आपके लिए जरूरी है। ऐसे में अब ब्रा खरीदने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें।