{"_id":"7657bc8c-bfae-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-make-your-weekends-better","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 टिप्स जो बनाएं आपका वीकएंड हिट","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
7 टिप्स जो बनाएं आपका वीकएंड हिट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम होती है, पहले से कहीं जाने का प्लान है, लेकिन टल जाता है। थकान इतनी हो चुकी होती है कि कहीं जाने का मन नहीं होता। टॉयलेट सीट पर ई मेल्स और मैसेज चेक होते हैं? क्या आपके साथ भी ऐसा करते हैं? क्या आप भी काम का दबाव महसूस करते हैं?
विज्ञापन
अगर ऐसा है तो यह आपकी हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि दिनचर्या ऐसी हो चुकी है कि न गहरी सांसे लेने का वक्त है ना ठीक से खाना चबाने का मौका।
विज्ञापन
हम इतने व्यस्त हैं कि हम व्यवस्थित और खुश भी नहीं हैं।
हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो कम से कम आपके वीकएंड को बेहतर बना सकता है।
टेक्नोलॉजी को रखें ऑफ
नियम बनाएं कि अपने वीकएंड पर अपने फोन बंद रखें। एक समय तय कर लें। चाहे कुछ घंटे, एक शाम, दोपहर या रात भर। लेकिन उस समय अपने फोन और फोन के तमाम नोटिफिकेशन्स से दूर रहें।
विज्ञापन
एयरप्लेन मोड: अगर आफ स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो उन घंटों में फोन एयरप्लेन मोड पर रख कर किसी अलमारी में बंद रख सकते हैं। इस तरह आप फोन से दूर भी रहेंगे और आपके कॉल्स छूटेंगे भी नहीं।
सांस भी लें: रोज की भागदौड़ में कितनी बार ऐसा होता है कि गहरीं सांसे लें और उसे महसूसें। अपनी छुट्टी के दिन सुबह उठ कर थोड़ा सा योगा या एक लंबी वॉक की जा सकती है। कोई भी योगा या एक्सरसाइज आपको तरोताजा कर देती है।
ना कहना सीखें: आप बहुत बड़े सोशल सर्कल हैं और छुट्टी के दिन भी आपके पास लंबी लिस्ट है कि कहां-कहां जाना है। ऐसे में जरूरी है कि आप ना कहना या नजरअंदाज करना सीखें। थोड़े से स्वार्थी बनें और अपने लिए भी समय बचाएं। जितना जरूरी लोगों से मिलना-जुलना है उतना जरूरी यह भी है कि आप कभी-कभी अपने आप से भी मिलें।
भरपूर नींद लें: चाहे कितनी भी मस्ती या पार्टी की हो। कोशिश करें की छुट्टी हो तो कम से कम 8 घंटों की नींद पूरी करें।
अपनाएं कुछ नए तरीके: अपने वीकएंड को खास बनाने के लिए आपने जो भी किया और आपको जिस भी चीज ने खुशी दी हो उसे नोट करें। ऐसी कई चीजें लिखने के बाद आपके पास आईडियाज की एक लंबी लिस्ट तैयार हो जाएगी जो आपके हमेशा काम आएगी।
सोशल मीडिया फ्री डे: कई लोग ऐसी छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं कि वे पूरे दिन अपने दोस्तों से बात करेंगे और फेसबुक या सोशल साइट्स पर आराम से वक्त बिताएंगे। अपनेआप को आराम देने के लिए एक दिन ऐसा बिताना भी अच्छा है जब आप सोशल मीडिया से फ्री रहें। चाहें तो कुछ किताबें पढ़ें। ऐसे नए पड़ोसियों से मिलें जिनके बारे में आप बिल्कुल भी न जानते हों।