{"_id":"86bf51ec-dfee-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-improve-work-performance-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पांच ट्रिक खत्म कर देंगी दफ्तर का तनाव","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
ये पांच ट्रिक खत्म कर देंगी दफ्तर का तनाव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर में घंटों तक बैठकर काम करने के बाद भी आपका काम खत्म नहीं होता है। काम खत्म हो भी जाता है तो मनमुताबिक नहीं होता या ढेर सारी कमियां रह जाती हैं। अक्सर डेडलाइन पर काम न कर पाने की आपकी दिक्कत आपके प्रमोशन की राह में रोड़े अटकाती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी डेडलाइन पर पूरा काम नहीं कर पाते हैं तो ये उपाय आपके लिए जरूर मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
महत्व के आधार पर बांटें काम
आपके हाथों में कई काम हैं और उन्हें समय से पूरा करना आपकी जिम्मेदारी है। लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे प्रोजेक्ट होते होंगे जो अधिक महत्वपूर्ण होते होंगे और कुछ थोड़े कम। ऐसे में आप निर्धारित करें कि किस काम को पहले करना है और किसे बाद के लिए रखा जा सकता है। सब कुछ एक साथ करने की कोशिश करेंगे तो कुछ भी नहीं कर पाएंगे, इसलिए महत्व और समय सीमा के आधार पर उनका बंटवारा करें।
विज्ञापन
फोन और मेल के लिए अलग समय रखें
दफ्तर में दिन भर कई ईमेल आते हैं लेकिन सबको देखने और उनका जवाब देने के चक्कर में कई बार काम पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी तरह काम के दौरान बार-बार फोन करने से भी काम की गुणवत्ता और समयसीमा पर गलत असर पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में अच्छा तरीका यह है कि आप दिन में एक समय निर्धारित कर लें कि कब आपको अपनी ईमेल चेक करनी हैं या कब आपको फोन करना है। यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी मिलर स्कूल ऑफ मेडिसिन ने अपने शोध में यह माना है।
ब्रेक का समय करें निर्धारित
लगातार घंटों तक बैठकर काम करना सही तरीका यकीनन नहीं है। ब्रेक तो जरूरी ही है। लेकिन ब्रेक कब लेना है इसका समय जरूर तय करें। कई बार आप जितना प्लान करते हैं, उतना काम इसलिए भी नहीं हो पाता है क्योंकि काम के बीच में बार-बार आपका ध्यान भटकता है। बेहतर विकल्प है कि चाय-कॉफी का या दोस्तों से बातचीत का एक समय तय कर लें जिससे आपका ब्रेक आपको तरोताजा करें न कि काम में व्यवधान बनें।
समय सीमा तय करें
कम डेडलाइन पर काम करने वालों के लिए समय का निर्धारण जितना जरूरी है उतना ही जरूरी तब भी है जब आप एक साथ कई कार्यों को देख रहे हों या बड़े प्रोजेक्ट आपके हाथ में हों। दिन में कितना समय किस कार्य पर देना है इसका अंदाजा आपको होना चाहिए जिससे आपको अपनी डेडलाइन पूरी करने में अधिक मशक्कत न करनी पड़े।
दिन की प्लानिंग करें
रोज सुबह पहले ही तय कर लें कि आप दिन भर में क्या-क्या करने वाले हैं और शाम में एक बार इस पर विचार हो कि आपने दिन भर में क्या-क्या किया। इस तरीके से यकीनन आप समय बर्बाद करने से बचेंगे और आपके काम करने की क्षमता व प्रबंधन बेहतर होगा।