फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   how to get rid of bad dreams

बुरे सपने आते हैं तो इन उपायों से दूर भगाएं

Tue, 04 Feb 2014 11:59 AM IST
Updated Tue, 04 Feb 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
how to get rid of bad dreams

आप उठना चाह रहे हैं लेकिन शरीर हिल ही नहीं रहा, न जाने कौन गला दबा रहा है लेकिन आप चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं या फिर किसी जंगल में रास्ता भटक गए हैं और सिवाय डर के आपके आसपास कोई भी नहीं है।

विज्ञापन


अक्सर बिस्तर पर आंख लगने के कुछ मिनटों बाद ही सपनों की दुनिया आपके लिए किसी डरावने डाक बंगले जैसी हो जाती है और न चाहते हुए भी कई बार आप ऐसे डरावने सपनों का शिकार होते हैं जिनके बारे में सोचकर आपकी नींद उड़ जाती है।
विज्ञापन


अगर आप डरावने सपनों से आप छुटकारा पा सकते हैं तो इनकी वजहों को समझकर ये उपाय अपनाने में हर्ज नहीं है।

सपनों का अलग है संसार

how to get rid of bad dreams

वैसे तो विज्ञान हमेशा से सपनों की वजह आंखों का 'रेपिड आइ मूवमेंट' है लेकिन इनके विषय को हमारा मस्तिष्क और स्वास्थ्य जरूर प्रभावित करता है।

अमेरिका के एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ ड्रीम्स के विशेषज्ञों की मानें तो करीब पांच से दस प्रतिशत वयस्क महीने में एक बार या इससे अधिक बार बुरे सपनों का अनुभव लेते हैं।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में बुरे सपनों के लिए तनाव, गर्भावस्था, मोटापा जैसे कारणों को तरजीह दी है।

वहीं इस शोध में यह भी माना गया है कि बच्चे अक्सर बुरे सपनों के दौरान नीमद में चलने या बिस्तर गीला करने जैसी समस्याओं से जूझते हैं। इन समस्याओं के आधार पर उपायों पर गौर करना जरूरी है।

सोने से पहले करें ले तैयारी

how to get rid of bad dreams

बुरे सपनों से बचने के लिए जरूरी है कि सोने से पहला आप पूरी तरह से तनावमुक्त हों और आराम की अवस्था में हो। औसे में सोने से पहले स्ट्रेस दूर करने के लिए आप ध्यान, गर्म पानी से स्नान जैसे उपायों को आजमाएं, यकीनन फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

इनसे बचना जरूरी

how to get rid of bad dreams

क्या करना है के साथ क्या नहीं करना है, इस पर भी गौर करें। सोने से पहले डरावने सीरियल या फिल्में, बहुत हिंसक वीडियो आदि देखने से बचें। इससे शरीर का स्ट्रेस लेवल बढ़ता है ज‌िनका प्रभाव सोने के बाद भी नजर आता है।

खानपान पर दें ध्यान

how to get rid of bad dreams

रात में ऐसी डाइट लेने से बचें जो आपका तनाव बढ़ाती हो। हेवी और ऑयली डाइट या ओवर डाइट से शरीर में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ता है और डरावने सपने अधिक आते हैं।

इस मामले में सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध जरूर आपके लिए मददगार हो सकता है।

सपने मन में न रखें

how to get rid of bad dreams

कभी-कभी एक ही तरह के सपने लगातार हमें आते हैं। ऐसे में आसान तरीका यह है कि नींद से जागने के तुरंत बाद आप अपने करीबियों से सपने में क्या घटा, यह सांझा कर लें। इससे तनाव कम होता है और दोबारा डरावना सपना नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed