फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   how smartphone harms your health

सेक्स लाइफ से लेकर याददाश्त तक, स्मार्टफोन के हैं 5 बड़े खतरे

Fri, 21 Feb 2014 11:51 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
how smartphone harms your health

ऑफिस के मेल चेक करनी हो या वाट्स ऐप पर लंबी चैट, आप अपने स्मार्टफोन के बिना एक मिनट तक नहीं गुजार पाते हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन पर कुछ इस तरह निर्भर है तो यह आपकी सेक्स लाइफ से लेकर कई बड़े सेहत से जुड़े खतरों की वजह हो सकता है।

विज्ञापन


जानिए स्मार्टफोन के अधिक इस्तेमाल से आपको सेहत से जुड़ी क्या समस्याएं हो सकती हैं।

सेक्स लाइफ कर सकता है बर्बाद

how smartphone harms your health

कई शोधों में माना गया है कि स्मार्टफोन के अधिक इस्तेमाल से सेक्स लाइफ प्रबावित होती है। सेक्स के दौरान बार-बार फोन पर फेसबुक मैसेज या अपडेट चेक करने की समस्याएं आजकल की जीवनशैली में बेहद आम है।

ब्रिटेन की डील साइट की मानें तो 62 प्रतिशत ब्रिटिश महिलाएं सेक्स के दौरान भी अपना फोन चेक करती हैं वहीं नौ प्रतिशत अमेरिकी भी सेक्स के दौरान बार-बार फोन के अपडेट देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य करने की क्षमता घटाता है

how smartphone harms your health

ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर एंड ह्यूमन डिसिजन के शोध की मानें तो रात में देर तक जो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, अगले दिन उनकी कार्यक्षमता अधिक प्रभावित होती है।

इतना ही नहीं, फोन से निकलने वाली नीली रोशनी शरीर में मेला‌टोनिन नामक केमिकल का निर्माण करती है जो नींद से जुड़ी समस्याओं की वजह हो सकता है।

विज्ञापन

दिमाग के लिए बड़ा खतरा

how smartphone harms your health

कई बार ऐसा महसूस होता होगा कि आपका फोन वाइब्रेट हो रहा है या घंटी बज रही है। फोन का अधिक इस्तेमाल करने वाले लोगों को फैंटम वाइब्रेशन नामक मानसिक रोग हो सकता है।

मोटापा बढ़ाता है

how smartphone harms your health

केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो स्मार्टफोन 14 घंटे से अधिक इस्तेमाल करने वाले लोगों को वजन बढ़ने और मोटापे से जुड़ी समस्या अधिक होती है।

याददाश्त के लिए नुकसानदायक

how smartphone harms your health

फेयरफील्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो स्मार्टफोन पर कैमरे का अधिक इस्तेमाल करने वाले लोगों को याददाश्त से जुड़ी समस्याएं अधिक होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed