{"_id":"d1c8320cc0be66f341f7c89d7af64565","slug":"how-often-you-check-your-smart-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में कितनी बार आप फोन चेक करते हैं?","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दिन में कितनी बार आप फोन चेक करते हैं?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप दिन में कितनी बार अपना फोन चेक करते हैं? दो बार, कई बार या फिर हर घंटे पर? अगर आपने कभी इस बात पर गौर नहीं किया तो आप यह जानकर जरूर चौंक जाएंगे कि अगर आप सामान्य उपभोक्ता हैं तो दिन में 110 से लेकर 150 बार आप अपना फोन चेक करते हैं।
क्या आप रोग के लक्षण गूगल पर सर्च करते हैं?
स्मार्ट फोन का हमारी मानसिक सेहत पर कितना बड़ा प्रभाव पड़ता है यह इस बात से पता चलता है कि हम दिन का कितना समय अपने स्मार्टफोन को देते हैं। इस बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां शोध के दौरान पता चलीं जिसमें हमारा व्यवहार और फोन के प्रति हमारे रुझान का पता चला है।
विज्ञापन
डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार लॉकेट नामक एंड्रॉयड एप्लिकेशन की मदद से न्यूयॉर्क के शोधकर्ताओं ने कुछ ऐसे आंकड़े निकाले हैं जिनमें फोन पर हमारी गतिविधियों से जुड़ी रोचक जानकारी पता चली है।
शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि प्रति छह से सात सेकंड के बीच लोग सबसे ज्यादा अपने फोन को चेक करते हैं। सबसे अधिक फोन पर सर्फिंग का समय शाम पांच से आठ बजे तक का है जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक मोबाइल उपभोक्ता अपने फोन पर सक्रिय होते हैं।
इतना ही नहीं, इस शोध में यह भी माना गया है कि कोई भी सामान्य व्यक्ति दिन में प्रति घंटा नौ बार अपने फोन को अनलॉक करता है।
वहीं इस शोध से पहले हुए क्लेनर पर्किन्स कॉफील्ड एंड बॉयर्स के शोध में माना गया है कि सामान्य व्यक्ति एक दिन में करीब 150 बार अपना स्मार्टफोन चेक करता है। इसके अलावा, उन्होंने यह माना कि मोबाइल का सामान्य उपभोक्ता दिन में 23 बार मैसेज करने के लिए, 22 बार फोन और 18 बार समय देखने के लिए अपने फोन का इस्तेमाल करता है।