मोटापे से जल्द निजात दिला सकता है ग्रीन टी, पढ़ें फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल हर कोई भागम-भाग भरी लाइफ स्टाइल जी रहा है। घर से ऑफिस, ऑफिस से घर, लाइफ इतनी हैक्टिक होती जा रही है कि सेहत के लिए टाइम निकाल पाना नामुमकिन सा होता जा रहा है।
अगर किसी से पूछ लिया जाए कि आप जिम जाते हैं, या सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं या योगा करते हैं, तो यकीन मानिए ज्यादातर लोगों का जवाब यही होगा कि क्या करें। इस सब के लिए टाइम ही नहीं बचता।
इसका परिणाम ये होता है कि अनियमित टाइमटेबल फॉलो कर रहे लोगों का खान-पान भी अनियमित और असंतुलित हो जाता। और मोटापा-मधुमेह जैसे बीमारियां शरीर में घर कर लेती है।
लेकिन, अब आपकी परेशानी का एक मजेदर हल निकल आया है। ग्रीन टी आपको टेंशन फ्री कर सकती है। शोधार्थियों की मानें तो ग्रीन टी मोटापे को घटाने के लिए एकदम कारगर उपाय है।
एक प्याला ये चाय और मोटापा उड़न छू हो जाए
नए अध्ययन में पता चला है कि ग्रीन टी में ऐसे तत्व मौजूद हैं जो आपको मोटापे से बचाते हैं। पोलैंड की पोजनान यूनिवर्सिटी में ग्रीन टी पर शोध किया गया।
करीब 28 लोगों पर चले शोध के दौरान पता चला कि ग्रीन टी में पाया जाने वाला पॉलीफेनोल्स तत्व मोटापा घटाने में सबसे अहम है। पॉलीफेनोल्स शरीर में जमा स्टार्च और कॉलेस्ट्रोल को पचाने में मददगार साबित होता है। जिससे मोटापा अपने आप कम होने लगता है।
मोटापा घटने से डायबिटीज के चांस भी कम रह जाते हैं। यानी ग्रीन टी का एक प्याला आपको आसान और मजेदार तरीके से वो खुशी दे सकता है, जिसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ जाती है। है न ये मोटापा कम करने का मजेदार तराका?