हॉट चिली गार्लिक चाउमिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकाने का समयः 20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
200 ग्राम प्लेन नूडल्स, चार बड़े चम्मच तेल, चार बड़े चम्मच लहसुन का पेस्ट, दो से तीन सूखी लाल मिर्च, दो से तीन हरी मिर्च के टुकड़े, एक कप कटा हुआ कप हरा प्याज, एक कप कटी लाल शिमला मिर्च, एक कप पीली शिमला मिर्च।
सीजनिंग
दो बड़े चम्मच सिरका, दो बड़े चम्मच स्वीट चिली सॉस, एक बड़ा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच लाल मिर्च की चटनी, नमक व मिर्च स्वादानुसार।
गानिर्शिंग
बारीक कटे गाजर के साथ। स्वीट एंड सोर वेजिटेबिल्स के साथ सर्व करें।
विधि
- नूडल्स को नमकीन गर्म पानी में थोड़ा तेल डालकर तब तक गर्म करें जब तक वे ढीले न हो जाएं, उसके बाद उसे छानकर निकाल लें।
- नूडल्स में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर तब तक फैलाए रखें जब तक वह प्रयोग करने लायक न हो जाए।
- तेल को कड़ाही में गर्म करें, अब उसमें लहसुन, लाल और हरी मिर्च के साथ हरा प्याज मिलाकर दो मिनट तक अच्छी तरह से फ्राई करें। उसके बाद लाल और पीली शिमला मिर्च के टुकड़े डाल दें और दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर तब तक गर्म करें, जब तक वह मुलायम न हो जाए, ध्यान रहे कि नूडल्स करारे न हों।
- अब आंच को बढा दें, उसमें सभी प्रकार के सॉस और मसालें मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें और नूडल्स को चलाएं। अब आंच थोड़ी कम कर दें और उसमें सब मिलाकर अच्छी तरह से गर्म करें।
- अब उसे प्लेट में निकाल लें, बारकी गाजर के टुकड़ों की गार्निश करें। गर्म नूडल्स को स्वीट एण्ड सौर वेजिटेबिल के साथ परोसें।
कोमल की टिप्स
आप स्वाद बदलने के लिए आमलेट के टुकड़े भी मिला सकते हैं।