फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   hormone can make you feel pain during bad relationship

प्यार में दिल टूटने के बाद क्यों बन जाते हैं 'देवदास'?

Thu, 25 Jul 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
hormone can make you feel pain during bad relationship

अगर आपने भी प्यार में धोखा पाने के गम में बार में बीयर के कई ग्लास खाली किए हैं या ढेरों कविताएं लिख डाली हैं तो जनाब, गम में डूबे आपके दिल के दर्द की वजह ऑक्सीटोसिन नामक केमिकल है जो बीती यादों को ताजा करता है और आपको गम का एहसास कराता है।

विज्ञापन


हाल में एक शोध में पाया गया है कि ऑक्सीटोसिन, जो दिमाग में प्यार और आकर्षण के भावों को बढ़ावा देता है, यही दिमाग को पुरानी दुख भरी यादें पैदा करने के भी संकेत देता है, जिससे दिल टूटने के बाद आप पुराने पलों को याद करके खुद को दुखी करते हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी फेनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ता योमार्या गुज़मैन बताते हैं, 'ऑक्सीटोसिन को अब तक हम स्ट्रेस कम करने वाले केमिकल के रूप में जानते थे लेकिन इस अध्ययन से मिले निष्कर्ष ने हमारी सोच को अब नई दिशा दी है। जिस तरह यह प्यार में गहराई का एहसास कराता है, उसी तरह नाकामयाब रिश्ते से मिले गम को भी बढ़ाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने चूहों के परीक्षण के आधार पर यह दावा किया है कि यह शरीर में किसी नकारात्मक अनुभव के छह घंटे के भीतर ही कोशिकाओं को कई प्रकार के सिगनल भेजना शुरू कर देता है जिससे नकारात्मक अनुभवों को याद करके हम दुखी महसूस करते हैं।


प्रमुख शोधकर्ता जेलेना रेडुलोविक का मानना है कि इस शोध से मिले निष्कर्ष की मदद से हमें अवसाद और तनाव में डूबे लोगों को उबारने में मदद मिल सकती है। अब शोधकर्ता इस हार्मोन की मदद से अवसाद दूर करने के लिए प्रभावी उपचार की दिशा में काम कर रहे हैं।

यह शोध नेचर न्यूरोसाइंस जनरल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed