फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   honey and lemon as cough remedy

शहद और नींबू का सेवन इस मामले में है फायदेमंद

Sat, 18 Oct 2014 03:39 PM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
honey and lemon as cough remedy

शहद में नींबू मिलाकर इसका सेवन न केवल दादी मां का कारगर नुस्खा है बल्कि अब डॉक्टर भी इसे एलोपैथी दवाओं से अधिक कारगर मान रहे हैं।

विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो शहद में नींबू डालकर इसका सेवन करने से कफ का उपचार प्रभावी होता है, यह अब ब्रिटेन के शोध में भी माना गया है।

इतना ही नहीं, ब्रिटेन शोध नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा किए गए अध्ययन में यह भी पाया गया है कि इसका सेवन कफ सिरप से अधिक प्रभावी है और हमें कफ सिरप पर पैसा खराब करने के बजाय इससे ही कफ दूर करना चाहिए।
विज्ञापन

कफ सिरप से अधिक प्रभावी है शहद और नींबू

honey and lemon as cough remedy

एनएचएस च्वॉइस वेबसाइट पर प्रकाशित दिशा निर्देशों में कफ सिरप के प्रभाव पर प्रश्न उठाते हुए माना है कि इनसे अधिक प्रभावी घरेलू नुस्खे हैं।

इतना ही नहीं, यह भी माना गया है कि वायरल संक्रमण को खत्म करने का कोई शॉर्टकट एलोपैथ में नहीं है इसलिए शहद और नींबू जैसे घरेलू नुस्खों को प्रभावी और किफायती विकल्प मान सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने कफ सिरप के लोकर यह भी माना है कि इसकमें शक्कर की अधिकता होती है जो फायदे की जगह नुकसान का कारण भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed