पुरुषों के मुंहासे हटाएंगे ये आसान उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंहासे सिर्फ लड़कियों की दुखती नस नहीं है बल्कि लड़कों के लुक्स को भी दागदार करते हैं। ऐसे में लड़कियों के सामने आपकी अच्छी हाइट और चौड़े सीने का चार्म अगर कुछ घटा सकता है तो वो आपके माथे और चेहरे के मुंहासे ही हैं।
पुरुषों की त्वचा को प्रदूषण का सामना महिलाओं से अधिक करना पड़ता है। ऐसे में ऑयली स्किन पर मुंहासे होने की आशंका भी उनके लिए महिलाओं की अपेक्षा अधिक है। ऐसे में अगर आप मुंहासे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर में ही मौजूद ये आसान पैक्स आजमाएं।
पपीता और शहद का पैक
पपीते का गूदा, शहद और दही को मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे पानी से साफ करें। लगातार दिन में एक बार इस पैक के इस्तेमाल से मुंहासें पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।
खीरे का पैक
वैसे तो खीरा गर्मियों का फल है लेकिन अब तो हर मौसम में ही सबकुछ उपलब्ध है। चूंकि खीरा शरीर के टॉक्सिन्स हटाने में काफी मददगार है इसलिए मुंहासे दूर करने और त्वचा की नैचुरल क्लींजिंग के लिहाज से इसका पैक फायदेमंद है।
खीरे को कीस कर त्वचा पर लगाएं और 30 से 40 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को पानी से साफ करें और हल्का मॉश्च्युराइजर लगाएं।
चने का फेस पैक
चने के आटा दो चम्मच लें और उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 30 से 45 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ करें।
मुल्तानी मिट्टी पैक
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।