फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   home remedies to remove skin tags

मस्सा बिगाड़ रहा है आपकी रौनक तो मददगार हैं ये 7 उपाय

Tue, 10 Jun 2014 12:02 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
home remedies to remove skin tags

चेहरा, हाथ, गर्दन, कहीं भी त्वचा पर मस्सा निकल आए तो आपकी रौनक पर दाग लग ही जाता है। आमतौर पर मस्सा साठ की उम्र के बाद ही लोगों को अधिक होता है पर आजकल युवाओं में भी इसकी समस्या अधिक बढ़ी है।

विज्ञापन


सामान्यतः मस्से से न दर्द होता है और न ही कोई दूसरी तकलीफ लेकिन देखने में यह बेहद अजीब है इसलिए इससे छुटकारा आप जरूर चाहेंगे।

मस्से के पीछे प्रमुख कारण हैं - मोटापा, गर्भावस्था, मधुमेह व स्टेरॉयड्स का बहुत अधिक सेवन। वैसे तो डॉक्टर सर्जरी की मदद से आपकी त्वचा से इसे हटा सकते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो इन 7 घरेलू उपायों से भी मस्से से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

नींबू का रस

home remedies to remove skin tags

रुई में नींबू का रस निचोड़ें और इसे मस्से पर लगा दें। कुछ देर बाद इसे पानी से साफ करें। लगातार दो-तीन सप्ताह तक ऐसा करने पर आप महसूस करेंगे कि मस्सा गल चुका है।

धागे से बांधें

home remedies to remove skin tags

फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा।

विज्ञापन

लहसुन

home remedies to remove skin tags

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल व एंटीफंगल गुण हैं। लहसुन के जवों को पीसकर मस्से पर लगाएं और फिर पाने से धो लें। तकुछ ही दिनों में मस्सा खत्म हो जाएगा।

केले के छिलके

home remedies to remove skin tags

केले के छिलकों का अंदर के भाग को मस्से पर हल्का रगड़ें। नियमित तौर पर इस प्रक्रिया से कुछ ‌ही दिनों में मस्सा अपनेआप ग‌िर जाएगा।

एस्पिरिन

home remedies to remove skin tags
एस्पिरिन की एक गोली चम्मच में कुछ बूंद पानी में गलकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्से के ऊपर लगाएं। नियमित तौर पर यह करने से मस्सा जल्दी खत्म होगा।

नेल पॉलिश

home remedies to remove skin tags

मस्से पर नेल पॉलिश लगाकर कुछ देर बाद साफ कर लें। दिन में तीन बार इस प्रक्रिया से कुछ दिनों के भीतर मस्से से छुटकारा संभव है।

प्याज का रस

home remedies to remove skin tags

प्याज के कुछ कतरों पर नमक लगाकर रात भर छोड़ दें। फिर इसका रस निकालें और मस्से पर रुई की सहायता से लगाएं। एक सप्ताह के भीतर मस्सा खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed