बालों में रूसी से हैं परेशान तो आजमाएं 5 असरदार उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालों में डैंड्रफ से क्या आप अक्सर परेशान रहते हैं? कितना कुछ ट्राइ करते हैं, अच्छे से अच्छा शैंपू, हेयर ऑयल, कंडिशनर और न जाने क्या-क्या पर एंटी डैंड्रफ उत्पादों पर खर्च करने के बाद भी बार-बार सिर में रूसी हो ही जाती है।
ऐसे में डैंड्रफ से छुटकारे के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपायों को अपना सकते हैं जिससे बालों से डैंड्रफ तो जाएगी ही, एंटीडैंड्रफ उत्पादों पर फिजूल में खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और बाल भी दमकेंगे।
कपूर और नारियल का तेल
कपूर में एंटीइन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जो डैंड्रफ को बढ़ने से रोकते हैं। कपूर की टिकिया नारियल तेल की शीशी में डाल दें और रोज रात में इससे सिर की मसाज करें। सुबह शैंपू कर लें। रूसी खत्म हो जाएगी।
नींबू और नारियल का तेल
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड रूखी को खत्म करने में मददगार है। नारियल तेल को गर्म कर इसमें नींबू का रस मिलाएं और नहाने से एक घंटे पहले सिर की मसाज करके छोड़ दें और फिर शैंपू करें।
बेसन और दही
एक कटोरी में थोड़ा बेसन लें और इसमें दही मिलाएं। इसको स्काल्प पर लगाकर तीस मिनट तक छोड़ दें और फिर शैंपू से बाल साफ करें। इससे रूसी खत्म हो जाएगी।
नींबू और दही
एक कप दही में दो नींबू निचोड़ लें और इस मिश्रण को सिर पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें। फिर शैपू से सिर साफ करे। इससे डैंड्रफ भी दूर होगा और बालों की नमीं भी बरकरार रहेगी।
नीम और नींबू
नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और इसमें आधा नींबू निचोड़ दें। इसे सिर पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और शैंपू कर लें। सप्ताह में दो बार इसे लगाएं।