फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   Home Remedies for Dehydration

इन 6 घरेलू उपायों को अपनाते ही पानी की कमी झटपट हो जाएगी दूर!

Tue, 09 Jun 2015 11:00 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
Home Remedies for Dehydration

गर्मी के मौसम में पानी की कमी होना आमबात है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे नुस्खें बता रहे हैं जिससे पानी की कमी चुटकियों में दूर हो जाएगी।

विज्ञापन


पानी की कमी होने से बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है, उल्टियां होने लगता है साथ ही बहुत ज्यादा पेशाब आने लगता है। टॉप 10 होम रेमेडिस के मुताबिक, जानिए कुछ घरेलू नुस्खों से डिहाइड्रेशन की समस्या से कैसे बचें।
विज्ञापन


फोटो- गेटी इमेज

पानी अधिक मात्रा में पीएं

Home Remedies for Dehydration

पानी अधिक मात्रा में पीने से डिहाइड्रेशन की समस्‍या को एक हद तक दूर किया जा सकता है। आपको पानी के छोटे-छोटे सिप लें। आप चाहे तो कार्बोहाइड्रेट या इलेक्ट्रोलाइट युक्‍त पेय पदार्थों का सेवन करें। आप स्‍पोटर्स ड्रिंक या जूस भी पी सकते हैं।

एक रिसर्च के मुताबिक, गर्मियों में 3 लीटर के आसपास पानी पीने डिहाइड्रेशन नहीं  होता।

ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्‍यूशन

Home Remedies for Dehydration

यदि आप पानी की कमी से परेशान हैं तो आप घर पर ही ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्‍यूशन (ORS) बनाएं। इसके लिए आपको आधा छोटा चम्‍मच नमक लेकर 4 कप पानी और 6 चम्‍मच चीनी मिलाना होगा।

ध्‍यान रहें नमक और चीनी अच्‍छी तरह से मिलना चाहिए। इस घोल को दिनभर में कई बार पीएं और चाहे तो दोबारा भी बना सकते हैं। आप चाहे तो वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गेनाइजेशन से अप्रूव्‍ड ओआरएस भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

दही

Home Remedies for Dehydration

दही डिहाइड्रेशन में सबसे प्रभावी होता है। डिहाइड्रेशन में डायरिया या उल्टियां हो तो दही खानी चाहिए। ये इलेक्‍ट्रोलाइट से युक्‍त अच्‍छा पदार्थ है। पेट संबंधी समस्‍याओं और पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करने के लिए दही बहुत फायदेमंद है।

आपको एक कप प्‍लेन दही को दिनभर में कुछ-कुछ देर रूककर खाना चाहिए। चाहे तो थोड़ी बहुत चीज़ की मात्रा भी मिला सकते हैं। आप चाहे तो हल्‍का नमक डालकर सादे उबले हुए चावलों के साथ भी दही खा सकते हैं।

मौसमी फल और सब्जियां

Home Remedies for Dehydration

पानी की कमी होने पर पानी युक्‍त फल और सब्जियां खानी चा‍हिए। 2009 में स्‍कॉटलैंड की एक रिसर्च के मुताबिक, पानी वाले फल और सब्जियां दिन में दो बार खाने से पानी की कमी एक हद तक दूर हो सकती है।

कई फल और सब्जियों में मिनरल, नमक और चीनी की अधिकता होती है जिन्‍हें इस मौसम में खाने से डिहाइड्रेशन की समस्‍या नहीं होती। आप तरबूज, अंगुर, संतरा, स्‍ट्रोबेरी, खीरा, पपीता, चुकंदर और टमाटर जैसी चीजें खानी चाहिए। साथ में सलाद भी खानी चाहिए।

केला

Home Remedies for Dehydration

केला ऐसा फल है जिसे खाने से डिहाइड्रेशन की समस्‍या दूर हो जाती है। दरअसल, पानी की कमी शरीर में पोटैशियम की कमी के कारण होती है। ऐसे में केला खाने से पोटैशियम की कमी को दूर किया जा सकता है। दिनभर में एक या दो केले खाएं। आप चाहे तो केले का जूस भी सकते हैं।

नारियल का पानी

Home Remedies for Dehydration

एक ग्‍लास नारियल का पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्‍या को दूर किया जा सकता है। इसमें उच्‍च मात्रा में नारियल का पानी पिया जा सकता है। ये काफी हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलारी और शुगर होता है।

2012 की एक रिसर्च के मुताबिक, नारियल पानी पीने और स्‍पोटर्स ड्रिंक्‍स दोनों एक ही बात है। रोजाना एक ग्‍लास नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्‍या नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed