इन 6 घरेलू उपायों को अपनाते ही पानी की कमी झटपट हो जाएगी दूर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम में पानी की कमी होना आमबात है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे नुस्खें बता रहे हैं जिससे पानी की कमी चुटकियों में दूर हो जाएगी।
पानी की कमी होने से बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है, उल्टियां होने लगता है साथ ही बहुत ज्यादा पेशाब आने लगता है। टॉप 10 होम रेमेडिस के मुताबिक, जानिए कुछ घरेलू नुस्खों से डिहाइड्रेशन की समस्या से कैसे बचें।
फोटो- गेटी इमेज
पानी अधिक मात्रा में पीएं
पानी अधिक मात्रा में पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या को एक हद तक दूर किया जा सकता है। आपको पानी के छोटे-छोटे सिप लें। आप चाहे तो कार्बोहाइड्रेट या इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थों का सेवन करें। आप स्पोटर्स ड्रिंक या जूस भी पी सकते हैं।
एक रिसर्च के मुताबिक, गर्मियों में 3 लीटर के आसपास पानी पीने डिहाइड्रेशन नहीं होता।
ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन
यदि आप पानी की कमी से परेशान हैं तो आप घर पर ही ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) बनाएं। इसके लिए आपको आधा छोटा चम्मच नमक लेकर 4 कप पानी और 6 चम्मच चीनी मिलाना होगा।
ध्यान रहें नमक और चीनी अच्छी तरह से मिलना चाहिए। इस घोल को दिनभर में कई बार पीएं और चाहे तो दोबारा भी बना सकते हैं। आप चाहे तो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से अप्रूव्ड ओआरएस भी खरीद सकते हैं।
दही
दही डिहाइड्रेशन में सबसे प्रभावी होता है। डिहाइड्रेशन में डायरिया या उल्टियां हो तो दही खानी चाहिए। ये इलेक्ट्रोलाइट से युक्त अच्छा पदार्थ है। पेट संबंधी समस्याओं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए दही बहुत फायदेमंद है।
आपको एक कप प्लेन दही को दिनभर में कुछ-कुछ देर रूककर खाना चाहिए। चाहे तो थोड़ी बहुत चीज़ की मात्रा भी मिला सकते हैं। आप चाहे तो हल्का नमक डालकर सादे उबले हुए चावलों के साथ भी दही खा सकते हैं।
मौसमी फल और सब्जियां
पानी की कमी होने पर पानी युक्त फल और सब्जियां खानी चाहिए। 2009 में स्कॉटलैंड की एक रिसर्च के मुताबिक, पानी वाले फल और सब्जियां दिन में दो बार खाने से पानी की कमी एक हद तक दूर हो सकती है।
कई फल और सब्जियों में मिनरल, नमक और चीनी की अधिकता होती है जिन्हें इस मौसम में खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। आप तरबूज, अंगुर, संतरा, स्ट्रोबेरी, खीरा, पपीता, चुकंदर और टमाटर जैसी चीजें खानी चाहिए। साथ में सलाद भी खानी चाहिए।
केला
केला ऐसा फल है जिसे खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो जाती है। दरअसल, पानी की कमी शरीर में पोटैशियम की कमी के कारण होती है। ऐसे में केला खाने से पोटैशियम की कमी को दूर किया जा सकता है। दिनभर में एक या दो केले खाएं। आप चाहे तो केले का जूस भी सकते हैं।
नारियल का पानी
एक ग्लास नारियल का पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसमें उच्च मात्रा में नारियल का पानी पिया जा सकता है। ये काफी हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलारी और शुगर होता है।
2012 की एक रिसर्च के मुताबिक, नारियल पानी पीने और स्पोटर्स ड्रिंक्स दोनों एक ही बात है। रोजाना एक ग्लास नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।